{"_id":"6d743ec8f8ac07040cca3dfc9fec456f","slug":"bihar-two-contract-killers-held-in-purnia","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने भाड़े पर कत्ल करने वाला गैंग दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने भाड़े पर कत्ल करने वाला गैंग दबोचा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 19 Jul 2014 12:09 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने कॉन्ट्रेक्ट किलर्स के एक गैंग को पकड़ने में सफलता हासिल की है और उनसे काफी हथियार भी बरामद किए हैं। मामला बिहार के पूर्णिया जिले का है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक प्रीतम मंडल और रोहित मंडल ने अन्य भाड़े के हत्यारों के साथ सिमरा नाम के गांव में शरण ली हुई थी। पुलिस के इसकी सूचना मिली तो एक टीम का गठन किया गया।
विज्ञापन
पुलिस की इस टीम में SDPO दिलनवाज अहमद, टीकापट्टी एसएचओ रविंद्र कुमार रवि और फलका एसएचओ असलम शेर शामिल थे। इस टीम ने कॉन्ट्रेक्ट किलर्स के ठिकाने पर धावा बोल इन्हें गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने इनके पास से दो देसी तमंचे, एसएलआर और 12 बोर की गोलियों के साथ साथ लूट की मोटरसाइकिल बरामद की है। प्रीतम और रोहित का साथी पप्पू भागने में सफल हो गया।
अंग्रेजी अखबार TOI के मुताबिक SDPO ने बताया कि एक महीने पहले इस गिरोह ने ही पूनम देवी की हत्या की थी। महिला का गांव के ही एक शख्स से जमीन विवाद चल रहा था।
उसने महिला की हत्या के लिए इन भाड़े के हत्यारों से बात की थी। इसके अलावा इसी गिरोह ने पिछले साल व्यापारी परमानंद जायसवाल की हत्या की थी। पकड़े गए हत्यारे कत्ल, लूट और रोड होल्डअप जैसी वारदातों में भी शामिल थे।