फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Truck crushes girl student who was going to take exam with friend in Banka, dies

Bihar: बांका में दोस्त के साथ परीक्षा देने जा रही छात्रा को ट्रक ने कुचला, मौत

Thu, 16 Feb 2023 01:28 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांका Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 16 Feb 2023 01:28 PM IST
सार

बांका में परीक्षा देने जा रहे बाइक सवार परीक्षार्थी की ट्रक की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना बाराहाट थाना क्षेत्र के लीलावरण के पास की है। 

विज्ञापन
Bihar: Truck crushes girl student who was going to take exam with friend in Banka, dies
घटनास्थल पर मृतका सरस्वती की सहेली - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बांका में परीक्षा देने जा रहे बाइक सवार परीक्षार्थी की ट्रक की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना बाराहाट थाना क्षेत्र के लीलावरण के पास की है। मृतका अमरपुर थाना क्षेत्र के बेला शोभनपुर गांव निवासी उमेश ठाकुर की पुत्री सरस्वती कुमारी बताई जाती है। बताया जाता है कि बाइक पर दो छात्राएं सवार थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि सरस्वती साहपुर बलुआ निवासी अपनी सहेली श्वेता कुमारी और उसके भाई गुलशन के साथ परीक्षा देने बौंसी जा रहे थे। तभी बौंसी की ओर से आ रहे बेलगाम ट्रक (बीआर10जीबी 1550) ने बाइक को सामने से टक्कर मार दिया जिससे सरस्वती कुमारी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। इस घटना में गुलशन और उसकी बहन श्वेता को हल्की चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई। वहीं गुलशन अपनी बहन श्वेता को लेकर परीक्षा दिलाने निकल गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह के समय बड़े वाहनों की नो इंट्री रहती है लेकिन पुलिस के ढुलमुल रवैये की वजह से नो इंट्री का पालन नहीं किया जाता है जिस वजह से इस मार्ग पर अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed