{"_id":"93c870b969f16ea68357d50998c5d196","slug":"bihar-transfer-of-more-than-hundred-ias-and-ips-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहारः नीतीश कुमार ने फेंटे नौकरशाहों के पत्ते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहारः नीतीश कुमार ने फेंटे नौकरशाहों के पत्ते
ब्यूरो/अमर उजाला, पटना
Updated Sun, 02 Aug 2015 01:29 PM IST
विज्ञापन
बिहार में विधानसभा के मद्देनजर सरकार ने शनिवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी अधिसूचना के मुताबिक 49 आईएएस और 44 आईपीएस का तबादला कर दिया गया है।
विज्ञापन
इसमें 27 जिलों के डीएम व कई एसपी इधर से उधर किए गए हैं। वैसे कुछ ऐसे अधिकारी भी जिलों में तैनात रखे गए हैं, जिन्हें चुनाव आयोग ने पिछले चुनाव के दौरान पद से हटाने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
ऐसे में माना जा रहा है कि चुनाव आयोग आचार संहिता लागू होने के बाद इन तबादलों की समीक्षा कर सकता है।