{"_id":"652fe780ecbe3ef5da0dbc27","slug":"bihar-train-news-partial-closure-start-of-four-pairs-of-trains-on-pt-deendayal-upadhyay-jn-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! चार जोड़ी ट्रेनों का आंशिक समापन\/प्रारंभ पं. दीनदयाल उपाध्याय जं. पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! चार जोड़ी ट्रेनों का आंशिक समापन/प्रारंभ पं. दीनदयाल उपाध्याय जं. पर
Wed, 18 Oct 2023 07:41 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 18 Oct 2023 07:41 PM IST
सार
Bihar Train News: भारतीय रेलवे ने चार जोड़ी ट्रेनों को पं. दीनदयाल उपाध्याय जं. पर आंशिक समापन/प्रारंभ कर चलाने का फैसला किया है।
विज्ञापन
शिवालिक एक्सप्रेस
- फोटो : संवाद
विस्तार
वाराणसी जं. के यार्ड में ट्रेनों के हैवी कंजेशन के मद्देनजर चार जोड़ी ट्रेनों को पं. दीनदयाल उपाध्याय जं. पर आंशिक समापन/प्रारंभ कर चलाया जाएगा।
विज्ञापन
1. 18 से 23 अक्तूबर तक बनारस से खुलने वाली गाड़ी सं. 03289 बनारस-पटना मेमू पैसेंजर स्पेशल का आंशिक प्रारंभ पं. दीनदयाल उपाध्याय जं. से होगा।
2. 18 से 23 अक्तूबर तक पटना जं. से खुलने वाली गाड़ी सं. 03298 पटना-बनारस मेमू पैसेंजर स्पेशल का आंशिक समापन पं. दीनदयाल उपाध्याय जं. पर होगा।
3. 18 से 23 अक्तूबर तक बरकाकाना से खुलने वाली गाड़ी सं. 03359 बरकाकाना-वाराणसी पैसेंजर स्पेशल का आंशिक समापन पं. दीनदयाल उपाध्याय जं. पर होगा।
4. 18 से 23 अक्तूबर तक वाराणसी से खुलने वाली गाड़ी सं. 03360 वाराणसी-बरकाकाना पैसेंजर स्पेशल का आंशिक प्रारंभ पं. दीनदयाल उपाध्याय जं. से होगा।
5. 18 से 23 अक्तूबर तक आसनसोल से खुलने वाली गाड़ी सं. 13553 आसनसोल-वाराणसी एक्सप्रेस का आंशिक समापन पं.दीनदयाल उपाध्याय जं. पर होगा।
6. 19 से 24 अक्तूबर तक वाराणसी से खुलने वाली गाड़ी सं. 13554 वाराणसी-आसनसोल एक्सप्रेस का आंशिक प्रारंभ पं. दीनदयाल उपाध्याय जं. से होगा।
इसके साथ ही 19 से 23 अक्तूबर तक गाड़ी सं. 03649/03650 बक्सर-बनारस-बक्सर मेमू पैसेंजर स्पेशल का परिचालन रद्द रहेगा।