{"_id":"657d68f87e052943790dd89e","slug":"bihar-tractor-carrying-bricks-from-chimney-overturned-in-samastipur-driver-died-after-being-crushed-under-it-2023-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: समस्तीपुर में चिमनी से ईंटें लेकर जा रहा ट्रैक्टर पलटा; चालक की दबने से हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: समस्तीपुर में चिमनी से ईंटें लेकर जा रहा ट्रैक्टर पलटा; चालक की दबने से हुई मौत
Sat, 16 Dec 2023 02:38 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 16 Dec 2023 02:38 PM IST
सार
Tractor Overturned News: कल्याणपुर थाना अध्यक्ष राजन कुमार ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस पदाधिकारी को मौके पर भेजा गया है। ट्रैक्टर असंतुलित होकर गड्ढा में पलट गया था, जिससे दबकर चालक की मौत हुई है। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
बुलडोजर की मदद से मृतक को ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकाला गया
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर मोईन के पास शनिवार सुबह ईंटें लेकर जा रहा एक ट्रैक्टर असंतुलित होकर सड़क किनारे 20 फीट गड्ढे में पलट गया। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक की दब कर मौत हो गई। मृतक चालक जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के मोहम्मदीपुर गांव का मोहम्मद फूलो (26) बताया गया है। घटना की सूचना पर कल्याणपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
घटना के संबंध में बताया गया है कि ट्रैक्टर चालक मोहम्मद फूलो वारिसनगर के अमन चिमनी से ईंटें लाद कर चकमहेसी जा रहा था। इसी दौरान मुक्तापुर मोईन दुर्गा मंदिर के पास गांव की ओर जाने वाली सड़क के नजदीक ट्रैक्टर का स्टेरिंग फेल हो गया, जिस कारण ट्रैक्टर असंतुलित होकर सड़क किनारे करीब 20 फीट गड्ढे में पलट गया। नतीजन चालक ट्रैक्टर के नीचे दब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। बाद में काफी देर बाद मौके पर जुटे लोगों ने जेसीबी आदि से ट्रैक्टर उठाकर उसे बाहर निकाला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पर मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
कल्याणपुर थाना अध्यक्ष राजन कुमार ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस पदाधिकारी को मौके पर भेजा गया है। ट्रैक्टर असंतुलित होकर गड्ढा में पलट गया था, जिससे दबकर चालक की मौत हुई है। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा जा रहा है। घटना को लेकर एक प्राथमिक की भी दर्ज कराई जा रही है।
विज्ञापन