फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar topper scam: rubi rai says "please passed me with second division'

टॉपर स्कैमः जेल गई रूबी राय, बोली- सेकेंड डिविजन से ही पास करा दो

Mon, 27 Jun 2016 01:28 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 27 Jun 2016 01:28 PM IST
विज्ञापन
Bihar topper scam: rubi rai says "please passed me with second division'
- फोटो : indian express

बिहार के कुख्यात हो चुके टॉपर घोटाले में सुर्खियां पाने वाली रूबी राय आखिर तीसरे नोटिस के बाद एसआईटी के सामने पेश हुई। इस दौरान टीम ने उससे तीन घंटे तक लंबी पूछताछ की। पुलिस के सामने रूबी ने कई खुलासे किए। 

विज्ञापन


उसने बताया कि वह तो केवल पास होना चाहती थी लेकिन बच्चा चाचा ने उसे टॉप करा दिया। एसआईटी के सामने रूबी ने बड़ी मासूमियत से कहा साहब हम रोज स्कूल गए थे और परीक्षा भी दिए हैं, हमें कम से कम सेंकेंड डिविजन से ही पास करवा दीजिए। पूछताछ के बाद उसे कोर्ट के सामने पेश किया गया जहां से उसे बेऊर जेल भेज दिया गया। वहां उसे घोटाले की ही एक अन्य आरोपी लालकेश्वर सिंह की पत्नी और पूर्व जेडीयू विधायक उषा सिंह के साथ रखा गया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रूबी राय से एसआईटी ने रविवार दोपहर पूछताछ शुरू की। टीम ने पहला सवाल यही दागा कि तुम टॉपर कैसे बनी। इस पर रूबी ने मासूमियत से जवाब दिया कि "पता नहीं, मैं तो अपनी मेहनत से पास हुई हूं। परीक्षा भी दी थी और रोज स्कूल भी गई।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


घरवालों के बारे में पूछा तो बताया कि "उसकी मां शि‌क्षिका हैं और बच्चा राय हमारी ही बिरादरी के हैं इसलिए घर आते जाते हैं। परीक्षा के दौरान पापा ने उनसे हमारा ध्यान रखने को कहा था, मैं तो बस सेकेंड ‌डिविजन से पास होना चाहती थी लेकिन बच्चा चाचा ने टॉप ही करा दिया।" 

Bihar topper scam: rubi rai says "please passed me with second division'

पूछताछ के दौरान रूबी बार बार एक ही बात दोहराती रही कि वह अपनी मेहनत से पास हुई है। उसने पूरी ईमानदारी से परीक्षा दी है। टॉप करने में उसकी कोई गलती नहीं है। न ही इसके लिए उसके घरवाले कसूरवार हैं। 

पूछताछ खत्‍म होने के बाद एसआईटी ने उसे एडीजे कोर्ट के यहां पेश किया जो रविवार की छुट्टी के दिन भी इस मामले के लिए विशेष तौर पर खुली थी। जहां से उसे बेऊर जेल भेज दिया गया। वहां उसे व्यस्क जेल में ही रखा गया है। उसके साथ ही लालकेश्वर की पत्नी उषा राय भी इसी जेल में है। 

इससे पहले शनिवार को रूबी विशेषज्ञों की कमेटी के सामने भी पेश हुई थी, जहां उससे परीक्षा को लेकर सवाल किए गए। इस दौरान वह लगभग सभी प्रश्नों के जवाब में गोल रही और ‌एक दो सवालों के ही सही जवाब दे पाई। उससे गोस्वामी तुलसीदास के बारे में पूछा गया तो कहा "तुलसीदास को प्रणाम" और चुप हो गई। 

अंग्रेजी में COW पर निबंध लिखने को कहा गया तो नहीं लिख पाई, यहां तक की वह अपने रोल और रोल कोड की भी सही जानकारी नहीं दे पाई। उसका जवाब था कि "दो साल तक पढ़ाई की थी अब मेरा दिमाग नर्वस हो गया है अब मुझे कुछ ध्यान नहीं है।" इस पर एक्सपर्ट ने कहा जो आता है वही लिख दो तो इस पर भी वह उत्तर पुस्तिका में एक लाइन नहीं लिख पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed