{"_id":"575bd0dc4f1c1b3b0c9c5d6f","slug":"bihar-topper-scam-principal-baccha-rai-surrenders-before-police","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बिहार टॉपर घोटाला: बच्चा राय ने पुलिस के सामने किया आत्मसमर्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार टॉपर घोटाला: बच्चा राय ने पुलिस के सामने किया आत्मसमर्पण
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 11 Jun 2016 08:16 PM IST
विज्ञापन
बच्चा राय को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस
- फोटो : ANI
बिहार में हुए टॉपर्स घोटाले मामले में विशुन राय कॉलेज के प्रधानाचार्य बच्चा राय ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। वह पिछले कई दिनों से फरार चल रहे थे।
विज्ञापन
बच्चा यादव के आत्मसमर्पण के बाद अब उन तथ्यों से भी पर्दा उठ जाएगा कि आखिर कैसे यह पूरा खेल खेला जा रहा था। हालांकि, गिरफ्तारी से पहले मीडिया से बातचीत के दौरान बच्चा यादव ने अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए उसे बदनाम करने की साजिश करार दिया। हालांकि, अबतक उसकी बेटी का कुछ पता नहीं चल पाया है लेकिन यह कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द उसकी बेटी शालिनी का भी पता चल जाएगा।Bihar Toppers scam: Principal of Vishun Rai college Baccha Rai surrenders
— ANI (@ANI_news) June 11, 2016
विज्ञापन
Trending Videos
क्या है पूरा मामला?
लालकेश्वर सिंह
दरअसल, इस साल के बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा के टॉपर छात्र और छात्रा से जब एक मीडिया चैनलों ने बातचीत की तो उनके अटपटे जवाबों ने उनकी पोल खोल दी। जब उनके विद्यालय के बारे में पड़ताल की गई तो बिहार के हाजीपुर में स्थित विशुन राय कॉलेज का नाम सामने आया जिसके संचालक कोई और नहीं बल्कि बच्चा राय ही थे। यह वही बच्चा राय हैं जिनके विद्यालय में दो साल पहले उनकी बेटी शालिनी ने भी टॉप किया था।
जब टॉपरों के अटपटे जवाब का मामला मीडिया में आया तो इसने तूल पकड़ लिया और बिहार की शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे जिसके बाद इसकी जांच के आदेश दे दिए गए। जैसे-जैसे जांच दल इस मामले की तह तक जाने लगी वैसे-वैसे नए खुलासे होते गए जिसमें बच्चा राय भी घिरते नजर आये। खुद तो शिकंजा कसता देख बच्चा राय अपनी बेटी शालिनी के साथ फरार हो गए जिनकी पुलिस पिछले कई दिनों से तलाश कर रही थी।
इस जांच के दौरान बिहार बोर्ड के कई बड़े अधिकारियों के नाम भी सामने आये जिसके बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उनमें से कुछ ऐसे भी अधिकारी हैं जो फरार चल रहे हैं। पुलिस उनकी भी तलाश कर रही है। बच्चा राय के इन सभी अधिकारियों से करीबी संबंध थे जिसकी वजह से वह नंबर बढ़वाने के गोरखधंधे को अंजाम दे रहा था।
देखें वीडियो