{"_id":"61e17012dabaef075e38c9f6","slug":"bihar-three-trainee-jawans-died-after-being-hit-by-high-voltage-wire-in-supaul","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक: बिहार के सुपौल में बड़ा हादसा, हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से तीन ट्रेनी जवानों की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक: बिहार के सुपौल में बड़ा हादसा, हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से तीन ट्रेनी जवानों की मौत
Fri, 14 Jan 2022 06:51 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
Published by: Amit Mandal
Updated Fri, 14 Jan 2022 06:51 PM IST
सार
मृतकों में महाराष्ट्र निवासी अतुल पाटिल (30 वर्ष), परशुराम सबर (24 वर्ष) और महेंद्र चंद्र कुमार बोपचे (28 वर्ष) हैं। इनकी मौके पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के सुपौल जिले में एसएसबी की 45वीं बटालियन के वीरपुर कैंप में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से तीन ट्रेनी जवानों की मौत हो गई, जबकि आठ झुलस कर घायल हो गए। इसमें से चार घायलों को डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। हादसे के बाद कैंप में अफरा तफरी का माहौल है।
विज्ञापन
तीनों की मौके पर ही हुई मौत
मृतकों में महाराष्ट्र निवासी अतुल पाटिल (30 वर्ष), परशुराम सबर (24 वर्ष) और महेंद्र चंद्र कुमार बोपचे (28 वर्ष) हैं। इनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं घायल जवान नरसिंह चौहान, के चंद्रशेखर, परितोष अधिकारी, मांडवे राजेंद्र, मोहम्मद शमशाद, सुकुमार वर्मा, सोना लाल यादव और आनंद किशोर को अनुमंडल अस्पताल लाया गया है। प्रारंभिक इलाज के बाद चार घायल जवानों को रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
टेंट उतारते समय पाइप से छू गया तार
जानकारी के मुताबिक, वीरपुर कैंप में 45वीं बटालियन के कमांडेंट एचके गुप्ता का ट्रांसफर हो गया। इसी सिलसिले में बुधवार सुबह उनकी विदाई समारोह का आयोजन किया गया था। यहां टेंट और तंबू लगाया गया था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे ट्रेनी जवानों को टेंट खोलने के लिए लगाया गया। इसी दौरान ऊपर से गुजर रहे हाई वोल्टेज तार से टेंट का एक पाइप छू गया और करंट पूरे टेंट में उतर आया। एक साथ काम कर रहे सभी जवान इसकी चपेट में आ गए। इस हादसे के बाद वीरपुर कैंप में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन