{"_id":"65264ad742d3e8c5f20c89f8","slug":"bihar-three-people-out-on-morning-walk-in-gopalganj-were-crushed-by-an-uncontrolled-vehicle-two-died-2023-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: गोपालगंज में मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन लोगों को अनियंत्रित वाहन ने कुचला, दो की मौत, एक की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: गोपालगंज में मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन लोगों को अनियंत्रित वाहन ने कुचला, दो की मौत, एक की हालत गंभीर
Wed, 11 Oct 2023 12:42 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 11 Oct 2023 12:42 PM IST
सार
बिहार के गोपालगंज में बुधवार सुबह सड़क हादसा हुआ है। हादसे में दो लोगों की मौत, जबकि एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हुई है। महिला को इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन
मृतक के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोपालगंज में मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन लोगों को अनियंत्रित वाहन के कुचलने से महिला समेत दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना गोपालगंज में मांझा थाना क्षेत्र के पथरा गांव के पास नेशनल हाइवे-27 की है। मृतकों की पहचान पथरा गांव के निवासी 62 वर्षीय दिनानाथ ठाकुर और 43 वर्षीय सावित्री देवी के रूप में की गई है। वहीं, जख्मी महिला शीला देवी बताई जा रही हैं।
विज्ञापन
गंभीर रूप से जख्मी शीला को सदर अस्पताल से बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ रामउग्रह प्रसाद ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल में तीन लोगों को सदर अस्पताल लाया गया था, जिसमें दो लोगों की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो चुकी थी। वहीं, गंभीर रूप से जख्मी एक महिला को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
बताया जाता है कि प्रतिदिन की तरह ग्रामीण मॉर्निंग वॉक पर टहलने के लिए निकले थे। एनएच-27 पर अचानक आई अज्ञात वाहन ने तीनों को कुचल दिया, हादसे के बाद गाड़ी के साथ चालक फरार हो गया। एनएचएआई की एंबुलेंस से पुलिस ने घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
वहीं, इस घटना के बाद पीड़ित परिजनों में चीख पुकार मच गई है। बता दें कि आज गोपालगंज में सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ था, जिस जगह पर यह दुर्घटना हुई वह डेंजर जोन माना जाता है। प्राथमिक विद्यालय के समीप आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती है। वहीं, स्थानीय पुलिस अज्ञात वाहन चालक के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने में जुटी हुई है।