फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Three killed in a horrific road accident in Motihari; Truck hit mother-son and pregnant daughter-in-law

Bihar : मोतिहारी में भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत, मां और गर्भवती पत्नी के साथ लौट रहा था; NH पर हुआ ऐसा

Thu, 06 Jul 2023 07:08 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 06 Jul 2023 07:08 PM IST
सार

लड्डू अपनी बाइक से गर्भवती पत्नी साहिबून खातून की जांच कराने अपनी मां सोना खातून के साथ मोतिहारी गया था। जांच के बाद वह दोनों को लेकर वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान हादसा हुआ। 

विज्ञापन
Bihar: Three killed in a horrific road accident in Motihari; Truck hit mother-son and pregnant daughter-in-law
सदर अस्पताल में लगी लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोतिहारी में भीषण सड़क हादसे में मां-बेटा और बहू की मौत हो गई। हाईवे पर अनियंत्रित डंपर की चपेट में आने से एक बाइक पर सावर मां बेटा और गर्भवती बहू आ गई। इसमें घटनास्थल पर ही मां और बेटे की मौत हो गई। जबकि गर्भवती बहू ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना बंजरिया थाना क्षेत्र के चैलाहा एनएच 28 की है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन


गर्भवती पत्नी साहिबून खातून का जांच करने आया था
बताया जा रहा है कि लड्डू अपनी बाइक से गर्भवती पत्नी साहिबून खातून की जांच कराने अपनी मां सोना खातून के साथ मोतिहारी गया था। जांच कराने के बाद वह दोनों को लेकर वापस घर लौट रहा था। इसी बीच बंजरिया थाना के चैलाहा के पास डंपर की चपेट में तीनों आ गए। लड्डू और उसकी मां 60 वर्षीय सोना की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उसकी पत्नी घायल हो गई। इधर, पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने तीनों की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


पुलिस ने डंपर को जब्त कर लिया गया
इधर, घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पहुंचे। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का कहना है कि लड्डू चार भाई और एक बहन था। परिजनों ने बताया कि मृतक लड्डू चार भाई और एक बहन है। वह तीसरे नंबर पर था। पिछले वर्ष ही उसकी शादी सिसवा में हुई थी। बंजरिया थानाध्यक्ष प्रभाकर पाठक ने बताया कि जैसे घटना की सूचना मिली वैसे ही पुलिस टीम को भेज घायल को हॉस्पिटल में भर्ती कराया, लेकिन, तीनों की मौत हो गई। डंपर को जब्त कर लिया गया है। चालक की तलाश में छापेमारी चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed