फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: This IAS officer of Bihar will do election duty in Chhattisgarh; Secretariat, Assembly Elections

Bihar : छत्तीसगढ़ में चुनाव ड्यूटी करेंगे बिहार के यह आईएएस अधिकारी; इनकी जिम्मेदारी कौन संभालेंगे- आया आदेश

Tue, 17 Oct 2023 06:20 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 17 Oct 2023 06:20 PM IST
सार

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, भारत निर्वाचन आयोग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1998 बैच के अधिकारी नर्मेदश्वर लाल को छत्तीसगढ़ विधानसभा में आम निर्वाचन कार्य के लिए सामान्य प्रेक्षक नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
Bihar: This IAS officer of Bihar will do election duty in Chhattisgarh; Secretariat, Assembly Elections
पटना सचिवालय (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छत्तीसगढ़ और मिजोरम में होने वाले विधानसभा चुनाव में बिहार के सीनियर आईएएस अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। बिहार सरकार की ओर से सामान्य प्रशासन विभाग ने इसके लिए अधिसूचना भी जारी कर दी है। उनके स्थान पर जो अधिकारी उनके विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे, इसका भी इस अधिसूचना में जिक्र कर दिया गया है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


संजय कुमार अग्रवाल को गन्ना उद्योग विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, भारत निर्वाचन आयोग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1998 बैच के अधिकारी नर्मेदश्वर लाल को छत्तीसगढ़ विधानसभा में आम निर्वाचन कार्य के लिए सामान्य प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। सीनियर आईएएस अधिकारी नर्मेदश्वर लाल गन्ना उद्योग विभाग के प्रधान सचिव पद पर हैं। इसलिए उनकी कार्य समाप्ति के बाद और वापस अपने पद पर योगदान देने की तिथि तक भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2002 बैच के अधिकारी संजय कुमार अग्रवाल (सचिव कृषि विभाग, परिवहन विभाग) को गन्ना उद्योग विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मिजोरम विधानसभा चुनाव में ड्यूटी करेंगे गिरिवर दयाल सिंह
वहीं  भारत निर्वाचन आयोग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2008 बैच के अधिकारी गिरिवर दयाल सिंह को मिजोरम विधानसभा में आम निर्वाचन कार्य के लिए सामान्य प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। आईएएस अधिकारी गिरिवर दयाल सिंह ईखायुक्त के पद पर हैं। इसलिए उनकी कार्य समाप्ति के बाद और वापस अपने पद पर योगदान देने की तिथि तक भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2011 बैच के अधिकारी आलोक रंजन घोष (निदेशक, कृषि) को ईखायुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed