फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Theft in the house of former minister Bima Bharti in Purnea: Awadhesh Mandal, RJD

Bihar : गजब! पूर्णिया में अवधेश मंडल के घर पर चोरी; पत्नी बीमा भारती रही हैं नीतीश कुमार सरकार में मंत्री

Sat, 22 Feb 2025 05:57 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 22 Feb 2025 05:57 PM IST
सार

Purnea News: पूर्व विधायक बीमा भारती ने बताया कि इससे पहले 2018 में भवानीपुर स्थित इसी आवास पर चोरी हुई थी। उस वक्त चोर लाइसेंसी पिस्टल सहित दस लाख से ऊपर के जेवरात सहित कई अन्य सामान चुरा कर फरार हो गए थे। 

विज्ञापन
Bihar: Theft in the house of former minister Bima Bharti in Purnea: Awadhesh Mandal, RJD
चोरी के बाद पूर्व विधायक बीमा भारती के घर पर जांच करने - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय जनता दल की प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व मंत्री बीमा भारती के पति अवधेश मंडल के भवानीपुर वाले घर में चोरी हो गई है। घटना के वक्त घर में कोई नहीं था। चौंकाने वाली बात यह है कि चोरों ने अवधेश मंडल के घर से अष्टधातु की मूर्ति चुरा ली। इसकी कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। इतना ही नहीं चोरों ने चार कमरों का ताला तोड़ दिया और लाखों के सामान चुराकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। पूर्व विधायक बीमा भारती पहुंचीं और पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद फौरन धमदाहा अंचल के निरीक्षक कौशल कुमार, भवानीपुर थानेदार सुनील कुमार, अवर निरीक्षक संजीव रंजन लाल सदलबल के साथ पूर्व विधायक के आवस पर पहुंचे मामले की जांच में जुट गए। भवानीपुर पुलिस ने मामले की जांच के लिए जिला मुख्यालय से फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को घटनास्थल पर बुलाया था ।  

विज्ञापन


जानिए क्या कहा बीमा भारती ने
घटना के बाद नीतीश सरकार में मंत्री रह चुकीं राजद नेत्री बीमा भारती ने बताया कि वह अपने भिठ्ठा वाले घर पर थीं पर अपने परिवार के साथ थीं और भवानीपुर आवास पर गुड़िया मंडल और उसके सहयोगी रामचंद्र मंडल रहते थे। उन्होंने बताया कि गुड़िया मंडल कुछ दिनों पूर्व अपने मायके गयी हुई थीं और भवानीपुर आवास पर रामचंद्र मंडल थे। गुरुवार की रात्रि रामचंद्र मंडल साढ़े दस बजे अपने घर चले गए। शुक्रवार की सुबह जब रामचंद्र भवानीपुर आए तो घर का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था। इसके बाद वह दीवार फांदकर अंदर गए और गेट खोला। अंदर जाकर देखा तो पता चला कि घर के चारों कमरे के ताले टूटे हुए थे। रामचंद्र मंडल द्वारा तुरंत इसकी हमलोगों को दी। 
विज्ञापन


इससे पहले 2018 में हुई थी चोरी
पूर्व विधायक बीमा भारती ने बताया कि इससे पहले 2018 में भवानीपुर स्थित इसी आवास पर चोरी हुई थी। उस वक्त चोर लाइसेंसी पिस्टल सहित दस लाख से ऊपर के जेवरात सहित कई अन्य सामान चुरा कर फरार हो गए थे।  21 जनवरी 2018 को हुए चोरी की घटना का सात साल बाद भी पूर्ण तरह से उद्भेदन नहीं हो पाया है। इतना ही नहीं पूर्णिया पुलिस पूर्व विधायक का लाइसेंसी पिस्टल भी नहीं ढूंढ पाई है। मामले में भवानीपुर थानेदार सुनील कुमार ने बताया कि पूर्व विधायक के घर पर चोरी की सूचना मिली है। कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है। मामले में आगे की कार्रवाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed