{"_id":"643eec3709230b26ba0247e7","slug":"bihar-the-question-on-the-beating-of-the-female-officer-the-mining-minister-got-angry-ncw-sought-answer-2023-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar : महिला अफसर की पिटाई पर खनन मंत्री सवाल से बिफरे, NCW ने नीतीश सरकार से मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : महिला अफसर की पिटाई पर खनन मंत्री सवाल से बिफरे, NCW ने नीतीश सरकार से मांगा जवाब
Wed, 19 Apr 2023 12:45 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Wed, 19 Apr 2023 12:45 AM IST
सार
टना में बालू की ओवरलोडिंग की जांच के लिए गई महिला माइनिंग इंस्पेक्टर पर बालू माफियाओं के द्वारा हमला का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। इस घटना को लेकर जहां एक ओर राजनीतिक सियासत गर्म होने लगी है वहीं दूसरी तरफ विपक्ष नीतीश सरकार पर सवाल खड़ा करने लगी है।
विज्ञापन
महिला अफसर की पिटाई पर खनन मंत्री सवाल से बिफरे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पटना में बालू की ओवरलोडिंग की जांच के लिए गई महिला माइनिंग इंस्पेक्टर पर बालू माफियाओं के द्वारा हमला का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। इस घटना को लेकर जहां एक ओर राजनीतिक सियासत गर्म होने लगी है वहीं दूसरी तरफ विपक्ष नीतीश सरकार पर सवाल खड़ा करने लगी है। इतना ही नहीं महिला अधिकारी के साथ मारपीट के इस मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने बिहार के मुख्य सचिव, डीजीपी, पटना के जिलापदाधिकारी और एसएसपी को नोटिस भेजकर एक सप्ताह के अंदर इसका जवाब मांगा है।खनन एवं भूतत्व मंत्री रामानंद यादव से जब पत्रकारों ने खनन विभाग की महिला अफसर पर माफियाओं के द्वारा हमले को लेकर सवाल पूछा तो खनन मंत्री झल्ला उठे।
विज्ञापन
क्या है मामला
खनन विभाग की टीम का कहना है कि सोमवार दोपहर करीब 2:00 बजे पटना के बिहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत परेव गांव के आसपास ओवरलोडिंग ट्रकों के आवागमन की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही जिला खनन पदाधिकारी कुमार गौरव और महिला खनन इंस्पेक्टर तन्मय कुमारी टीम के साथ ओवरलोडिंग ट्रकों की जांच करने वहां पहुंची तो पाया कि करीब डेढ़ सौ बालू लदे ट्रक ओवरलोड हैं। टीम सभी ट्रकों को जब्त करने लगी। इसी बीच बालू माफिया वहां पहुंचे और खनन विभाग की पूरी टीम पर हमला कर दिया जिसमें महिला खनन इंस्पेक्टर तन्मय कुमारी और जिला खनन पदाधिकारी कुमार गौरव घायल हो गये हैं। फिलहाल दोनों अस्पताल में इलाजरत हैं।
विज्ञापन
महिला अफसर की पिटाई के सवाल पर खनन मंत्री बिफरे
खनन एवं भूतत्व मंत्री रामानंद यादव से जब पत्रकारों ने खनन विभाग की महिला अफसर पर माफियाओं के द्वारा हमले को लेकर सवाल पूछा तो खनन मंत्री झल्ला उठे। उन्होंने कहा कि हम वहां जांच करने जाएंगे फिर आपको जवाब देंगे। फिर पत्रकारों ने उनसे यह पूछा कि भाजपा इसे जंगलराज कह रही है तो इस पर खनन मंत्री रामानंद यादव फिर झल्लाते हुए कहा कि भाजपा इसे जंगलराज कह रही है और उत्तरप्रदेश में जो हुआ वह मंगलराज है? पुलिस को क्यों पीटा जा रहा है इसपर उन्होंने कहा कि पुलिस क्यों मार खाई है, आप गये हैं घटनास्थल पर ? साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि महिला हो या मर्द हो, पहले मैं वहां जाकर देखूंगा फिर कुछ कहूंगा।
विज्ञापन