फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: The bus full of wedding processions was returning to Patna, overturned uncontrollably; death of youth

Bihar : पटना लौट रही थी बारातियों से भरी बस, ड्राइवर को आई झपकी तो पलट गई बस; एक की मौत, दो दर्जन घायल

Wed, 03 May 2023 12:39 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीसराय Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 03 May 2023 12:39 PM IST
सार

Today Accident : बुधवार सुबह सभी बाराती हलसी थाना क्षेत्र के बिल्ली गांव में हुए शादी समारोह से शामिल होकर लौट रहे थे। इस दौरान यह हादसा हुआ है। बारातियों ने बताया की कैंदी गांव के पास ड्राइवर की झपकी लेने के कारण बस अनियंत्रित हो गई। 

विज्ञापन
Bihar: The bus full of wedding processions was returning to Patna, overturned uncontrollably; death of youth
हादसे के बाद की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीसराय में भीषण सड़क हादसा हुआ है। हलसी थाना क्षेत्र के कैंदी गांव के पास बारातियों से भरी बस पलट गई। इसमें एक युवक की मौत हो गई, वहीं दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। इनमें से दो लोगों की हालत गंभीर है। घायलों का इलाज चल रहा है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। 

विज्ञापन


युवक की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
पुलिस का कहना है कि सड़क हादसे में यात्रियों से भरी बस पलट गई। हादसा कैसे हुआ इसकी जांच की जा रही है। मामले की जांच की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। युवक की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उसकी पहचान की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। मरने वाले सभी पटना सरन गांव निवासी हैं। बस चालक की पहचान की जा रही है कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


शादी समारोह से शामिल होकर लौट रहे थे
स्थानीय लोगों का कहना है कि बुधवार सुबह सभी बाराती हलसी थाना क्षेत्र के बिल्ली गांव में हुए शादी समारोह से शामिल होकर लौट रहे थे। इस दौरान यह हादसा हुआ है। बारातियों ने बताया की कैंदी गांव के पास ड्राइवर की झपकी लेने के कारण बस अनियंत्रित हो गई। ड्राइवर अचानक बस से कूद गया। पल भर में बस गड्ढे में पलट गई। दबने के कारण एक युवक की मौत हो गई। पुलिस से अपील है कि वह बस चालक को जल्द से जल्द गिरफ्तार करे। बस चालक की लापरवाही से ही हादसा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed