फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Tejashwi Yadav targets PM Modi on china entry, gdp downfall issue and said best actor of india

Bihar: पीएम मोदी को तेजस्वी यादव ने कहा देश का सबसे बड़ा कलाकार; बोले- बिहार की नकल कर बांट रहे नियुक्ति पत्र

Thu, 02 Nov 2023 03:12 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 02 Nov 2023 03:12 PM IST
सार

Tejashwi Yadav : जापान से लौटने के बाद उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला बोला। उन्होंने प्रधानमंत्री को देश का सबसे बड़ा कलाकार कहा। उन्होंने कहा कि वह हमारी सरकार की नकल करते हुए अब नियुक्ति पत्र बांट रहे हैं।

विज्ञापन
Bihar News : Tejashwi Yadav targets PM Modi on china entry, gdp downfall issue and said best actor of india
सीपीआई के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तंज कसते हुए उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जाने के बाद भारतीय कॉम्युनिस्ट पार्टी की विराट रैली के मंच पर लालू यादव के छोटे बेटे और राज्य के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पहुंचे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश से विदेश तक असफल बताया। उन्हें देश का सबसे बड़ा कलाकार कहा। उन्होंने कहा कि हमारी महागठबंधन सरकार ने बेरोजगारी हटाते हुए नियुक्ति पत्र बांटना शुरू किया तो देश के सबसे बड़े कलाकार ने देखादेखी करते हुए नियुक्ति पत्र बांटना शुरू कर दिया। उन्होंने जातीय जनगणना को वैज्ञानिक बताया और गरीब-पिछड़ों से एकजुट रहने का आह्वान किया।

विज्ञापन


मेरे काम को देखकर भाजपा बदल रही अपना एजेंडा 
उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार हमारे वहां गठबंधन के सरकार के द्वारा दिए जा रहे नौकरियों से घबराकर अपना एजेंडा बदल दी है। अब हिंदू मुस्लिम के बजाय केंद्र सरकार भी जनता को रिझाने के लिए नौकरियों के लुभाने वादे कर रही है। तेजस्वी यादव  ने अरविंद केजरीवाल मामले पर बोलते हुए कहा कि इस देश में जो भी केंद्र सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करेगा, सरकार उसके पीछे ईडी और सीबीआई लगा देगी। हम लोग की सरकार भी लगातार बिहार में नियुक्तियां बांट रही है। आने वाले दिनों में केंद्र सरकार मेरे पीछे भी ईडी और सीबीआई लगाने से पीछे नहीं हटेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed