{"_id":"66e7bcda1097472acc092717","slug":"bihar-tejashwi-yadav-said-look-at-this-the-alphabet-of-cm-nitish-s-corruption-he-is-distributing-crores-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: तेजस्वी बोले- यह देखिए सीएम नीतीश के भ्रष्टाचार का वर्ण-पत्र!; मंत्री अशोक चौधरी ने दिया यह जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: तेजस्वी बोले- यह देखिए सीएम नीतीश के भ्रष्टाचार का वर्ण-पत्र!; मंत्री अशोक चौधरी ने दिया यह जवाब
Mon, 16 Sep 2024 10:36 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Mon, 16 Sep 2024 10:36 AM IST
सार
पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि ट्रांसफ़र-पोस्टिंग के नाम पर तथा पुल-पुलिया और सड़क बनाने में अभियंताओं से कमीशन ली जाती है। फिर उसी काली कमाई और धन-शोधन से अभियंताओं को अभियंता दिवस की बधाई दी जाती है।
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव।
- फोटो : सोशल मीडिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर से सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला है। उन्होंने अखबार में छपे विज्ञापन की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा सीएम नीतीश कुमार को घेरने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार के कैबिनेट मंत्री बिहार जैसे पिछड़े और गरीब राज्य के अपने विभागों को लूट कर सभी अखबारों में करोड़ों-करोड़ के फुल पेज विज्ञापन दे रहे हैं। इतना ही नहीं तेजस्वी यादव ने यह भी आरोप लगाया कि नीतीश सरकार मेरी जासूसी करवा रही है। तेजस्वी के इस बयान के बाद बिहार की सियासत गरमा गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह हभ्रष्टाचार का विवरण और शंसापत्र
तेजस्वी यादव ने कहा कि आश्चर्यजनक है कि यह विज्ञापन नीतीश कुमार की पार्टी जदयू, बिहार सरकार तथा सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की तरफ़ से आधिकारिक विज्ञापन नहीं बल्कि कैबिनेट के पांच मंत्रियों की तस्वीरों के साथ बिना किसी निवेदक के जारी किया है। यह विज्ञापन टूटते पुलों से प्राप्त कमीशन, जमीन सर्वे, स्मार्ट मीटर तथा थानों और ब्लॉक कार्यालयों में सरकारी भ्रष्टाचार के माध्यम से अर्जित अवैध काली कमाई एवं अवैध धन शोधन से दिया जा रहा है। यह विज्ञापन भी नहीं बल्कि नीतीश कुमार के भ्रष्टाचार का विवरण और शंसापत्र है।
विज्ञापन
तभी तो घटिया क्वालिटी के पुल गिरते है
पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि ट्रांसफ़र-पोस्टिंग के नाम पर तथा पुल-पुलिया और सड़क बनाने में अभियंताओं से कमीशन ली जाती है। फिर उसी काली कमाई और धन-शोधन से अभियंताओं को अभियंता दिवस की बधाई दी जाती है। सीएम नीतीश कुमार और उनके मंत्री अभियंताओं और ठेकेदारों से कमीशन लेते है तभी तो घटिया क्वालिटी के पुल गिरते है।
मंत्री अशोक चौधरी ने किया पलटवार
तेजस्वी के आरोपों पर पलटवार करते हुए बिहार सरकार के मंत्री और सीएम नीतीश कुमार के करीबी अशोक चौधरी ने कहा कि जासूसी उसकी कराई जाती है जिससे डर हो, भय हो। हमारे नेता ने 18 साल में उनके पिताजी की जासूसी तो करवायी ही नहीं, जो मजबूत थे जिनका आधार था और जिनको लोग मानते थे। ऐसे में सीएम नीतीश कुमार तेजस्वी यादव की जासूसी क्यों ही करवाएंगे? मंत्री ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए कहा कि वो इन सब चीजों में विश्वास नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार विकास पर और सबको साथ लेकर चलने में विश्वास करते हैं।