{"_id":"6388bf6dbc460a50576e45db","slug":"bihar-suspicious-death-of-two-women-in-muzaffarpur-accused-of-murder-on-in-laws-side","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: मुजफ्फरपुर में दो महिलाओं की संदिग्ध मौत, ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: मुजफ्फरपुर में दो महिलाओं की संदिग्ध मौत, ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
Thu, 01 Dec 2022 08:21 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 01 Dec 2022 08:21 PM IST
सार
बिहार के मुजफ्फरपुर में दहेज हत्या का मामला सामने आया है। यहां पर दो महिलाओं की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई। दोनों के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
मृतक महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुजफ्फरपुर जिले में दो अलग-अलग जगहों पर ससुराल में दो महिलाओं की मौत हो गई। जहां एक ओर औराई थाना क्षेत्र के अलीनगर में महिला फुलेश्वरी देवी (28) की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। वहीं, अहियापुर थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर में प्रियंका देवी (30) का शव उसके कमरे से बरामद हुआ।
विज्ञापन
बता दें कि दोनों मामले में पीहर पक्ष का यह आरोप है कि दहेज के लिए इनकी हत्या की गई है। पहली घटना में फुलेश्वरी देवी का शव उसके कमरे में बिस्तर पर पड़ा हुआ मिला। महिला की चाची जैलेश देवी ने ससुराल पक्ष पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि फुलेश्वरी एक बेटी की मां है, जिसकी शादी दो साल पहले हुई थी। फुलेश्वरी के पति दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं। इधर, घर पर उसकी सास और और फुलेश्वरी में किसी न किसी बात पर अक्सर झगड़ा होते रहता था।
विज्ञापन
दहेज के प्रताड़ित करते थे...
परिजनों का आरोप है कि ससुराल वाले फुलेश्वरी देवी को दहेज के लिए अक्सर प्रताड़ित करते थे। इस वजह से दोनों में खूब झगड़ा होता था। फुलेश्वरी ने ये बातें कई बार अपने मायके वालों को भी बताई थी, जिस पर परिजनों ने कई बार हस्तक्षेप भी किया था। लेकिन, इसका कोई फायदा नहीं हुआ। परिजनों का आरोप है कि उन्हीं सब ने मिलकर फुलेश्वरी की हत्या कर दी है।
विज्ञापन
वहीं, दूसरी घटना में प्रियंका के भाई विकास ने ससुराल पक्ष पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए बताया कि प्रियंका की शादी 10 साल पहले विजय कुमार से हुई थी। वे कमाने के लिए दूसरे प्रदेश में रहते हैं। ससुराल में उसकी सास अक्सर दहेज के लिए ताना मारती थी। कहती थी कि मायके वाले ने कुछ नहीं दिया। इस बात को लेकर हमेशा विवाद होते रहता था।
जब इस बात की जानकारी मायके पक्ष को लगी तो मायके वालों ने प्रियंका को अलग रहने की सलाह दी। खाना-पीना भी वह अलग ही बनाती थी। बावजूद इसके उसकी सास ताना मारते रहती थी। इसी कारण से आज उसकी हत्या भी कर दी गई है। पुलिस का कहना है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल, दोनों मामलों के ससुराल पक्ष फरार हैं। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।