फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Suspicious Death of Female Employee in Siwan Brother Alleges Murder news in hindi

Bihar: सीवान में महिला कर्मी की संदिग्ध मौत, भाई ने हत्या का लगाया आरोप; तीन लोगों पर मामला हुआ दर्ज

Wed, 08 Apr 2026 06:47 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: सारण ब्यूरो Updated Wed, 08 Apr 2026 06:47 PM IST
सार

Bihar: सीवान में सहायक तकनीकी प्रबंधक सृष्टि कुमारी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़ आया है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस जांच में जुटी है और मामले की पड़ताल जारी है।

विज्ञापन
Bihar: Suspicious Death of Female Employee in Siwan Brother Alleges Murder news in hindi
परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीवान जिले के हसनपुरा प्रखंड स्थित प्रखंड कृषि पदाधिकारी कार्यालय में कार्यरत सहायक तकनीकी प्रबंधक सृष्टि कुमारी की संदिग्ध मौत के मामले में अब बड़ा मोड़ आ गया है। मृतका के भाई ने हत्या की आशंका जताते हुए तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

विज्ञापन

मंगलवार को नगर थाना क्षेत्र के एक किराए के मकान से सृष्टि कुमारी का शव दुपट्टे के सहारे लटका हुआ बरामद किया गया था। प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा था, लेकिन परिजनों ने इसे हत्या कर आत्महत्या का रूप देने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

वैशाली जिले के मदारपुर निवासी मृतका के भाई यशवंत कुमार ने नगर थाने में दिए आवेदन में कहा है कि उसकी बहन ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उसकी हत्या कर शव को फांसी से लटका दिया गया। उन्होंने प्रखंड कृषि कार्यालय के समन्वयक नागेंद्र सिंह, सतीश कुमार और एक बिचौलिए रंजन पांडे को आरोपी बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यशवंत कुमार के अनुसार, कार्यालय से सूचना मिली थी कि सृष्टि ऑफिस नहीं पहुंची है। जब मकान मालिक से संपर्क नहीं हो सका, तो पड़ोसियों से पता चला कि उसने कथित रूप से आत्महत्या कर ली है। मौके पर पहुंचने पर परिजनों ने देखा कि कमरे का दरवाजा खुला था और सृष्टि का शव इस स्थिति में लटका था कि उसका घुटना जमीन को छू रहा था, जिससे संदेह और गहरा गया।


पढ़ें: विद्यालय से गायब शिक्षिका का रेलवे ट्रैक पर मिला शव, जांच में जुटी पुलिस; परिजनों में कोहराम

परिजनों का यह भी कहना है कि मौके से मिला कथित सुसाइड नोट सृष्टि की लिखावट में नहीं है। यशवंत कुमार ने आरोप लगाया कि आरोपितों द्वारा सृष्टि को लंबे समय से प्रताड़ित किया जा रहा था। यहां तक कि कुछ महीने पहले उसका वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने की भी कोशिश की गई थी। परिजनों ने बताया कि इस मामले की शिकायत पहले स्थानीय थाने और विभागीय अधिकारियों से की गई थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

घटना की सूचना पर मंगलवार देर शाम परिजन सीवान पहुंचे और पोस्टमार्टम के बाद भी कार्रवाई की मांग को लेकर बुधवार दोपहर तक शव नहीं ले गए। बाद में पुलिस प्रशासन के ठोस आश्वासन के बाद परिजन शव लेकर रवाना हुए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है। यह मामला पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed