फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Suspicious death of brother and sister in Siwan, both died after drinking packaged milk: Bihar Police

Bihar News: 24 घंटे में भाई-बहन की संदिग्ध मौत, मां बोली- सोने से पहले पैकेट वाला दूध पिया था, फिर उठे ही नहीं

Wed, 12 Mar 2025 10:47 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 12 Mar 2025 10:47 AM IST
सार

Siwan News: रघुनाथपुर थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के दो मासूम बच्चों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया है। थाना प्रभारी विजय कुमार चौधरी ने बताया कि दो बच्चों की मौत हो गई है। दोनों का पोस्टमार्टम करवाया गया है। रिपोर्ट के बाद मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

विज्ञापन
Bihar: Suspicious death of brother and sister in Siwan, both died after drinking packaged milk: Bihar Police
दोनों बच्चों को सदर अस्पताल लाया गया था। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के भोजपुर के बाद अब सीवान से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। 24 घंटे के अंदर संदिग्ध हालत में दो मासूम (भाई-बहन) बच्चों की मौत हो गई। कारण यह था कि घरवालों ने बाजार से पैकेट वाला दूध मंगवाया था। इसी दूध को दोनों बच्चों को पिलाया गया था, जिसके बाद दोनों बच्चे अचेत हो गए और उनकी मौत हो गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और दूध को जब्त कर लिया है। पुलिस ने घरवालों से मामले की जानकारी ली और मामले की जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन


पहले अर्पण की हुई मौत
रघुनाथपुर थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के दो मासूम बच्चों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया है। मरने वालों की पहचान अंकुर कुमार गांगुली के पांच वर्षीय पुत्र अर्पण गांगुली और तीन वर्षीय पुत्री श्रेया कुमारी के रूप में हुई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दोनों बच्चों की मां का कहना है कि सोमवार को तीन वर्षीय श्रेया कुमारी को सोने से पहले बाहर से मंगाए गए दूध से पिलाया गया। दूध पीने के बाद श्रेया सो गई, लेकिन जब वह नहीं उठी, तो हमलोगों ने उसे रघुनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह मंगलवार को चार वर्षीय अर्पण गांगुली को भी वही दूध पिलाया गया, जिससे वह अचेत हो गया। परिजनों ने उसे भी रघुनाथपुर रेफरल स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
रघुनाथपुर थाना प्रभारी विजय कुमार चौधरी ने बताया कि दो बच्चों की मौत हो गई है। परिवारवालों ने दूध और कुरकुरे खिलाने की बात कही है। दोनों का पोस्टमार्टम करवाया गया है। जांच के बाद मामला स्पष्ट हो पाएगा।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के असली कारणों का पता चलेगा। हालांकि हमलोग दूध विक्रेता के पास भी गए थे। उसका कहना है कि वह तो कई जगह दूध देता है। लेकिन, ऐसी घटना केवल गांगुली परिवार के यहां ही हुई है। मामले की जांच चल रही है। आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। इधर, इस घटना ने पूरे गांव में मातमी सन्नाटा फैला दिया है, और लोग आशंका जता रहे हैं कि घटना के पीछे कोई साजिश हो सकती है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है, ताकि मौत के असली कारणों का पता चल सके।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed