फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Such a beginning of caste enumeration… know why there is such a struggle to enter a room

Bihar Caste Census started: ...एक कमरे में घुसने की ऐसी जद्दोजहद क्यों हो रही जान लीजिए

Sat, 07 Jan 2023 05:37 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति Updated Sat, 07 Jan 2023 05:37 PM IST
सार

शनिवार से बिहार में जातिगत जनगणना के तहत मकानों की गिनती से पहले चरण की शुरुआत हुई। इस शुरुआत की बेहद अनूठी तस्वीर 'अमर उजाला’ की टीम भागलपुर से ला रही है। ऐसी तस्वीर जहां एक कमरे में घुसने के लिए दर्जनों महिलाएं जद्दोजहद कर रहीं।

विज्ञापन
Bihar: Such a beginning of caste enumeration… know why there is such a struggle to enter a room
भागलपुर में कुछ इस तरह गुजरा जाति जनगणना की शुरुआत में मकान गणना का पहला दिन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शनिवार से बिहार में जातिगत जनगणना के तहत मकानों की गिनती से पहले चरण की शुरुआत हुई। इस शुरुआत की बेहद अनूठी तस्वीर 'अमर उजाला’ की टीम भागलपुर से ला रही है। ऐसी तस्वीर जहां एक कमरे में घुसने के लिए दर्जनों महिलाएं जद्दोजहद कर रहीं। महिलाओं की इस जद्दोजहद को देख उस भीड़ में पुरुष घुसने को तैयार नहीं। अंदर तिल रखने की जगह नहीं...यह बाहर वाले सिर्फ बोल रहे हैं। देखने की हिम्मत नहीं कर पा रहे। गुस्से में कह रहे- एक आदमी अगर पांच हजार प्रगणक को मैटेरियल बांटेगा तो कौन-क्या ले सकेगा और क्या समझेगा!

विज्ञापन

Bihar: Such a beginning of caste enumeration… know why there is such a struggle to enter a room
जो कमरे के अंदर घुसने की हिम्मत नहीं जुटा सकीं, बाहर ही खड़ी रहीं। - फोटो : अमर उजाला

सरकारी जिद का हश्र दिख रहा
जातिगत जनगणना की तैयारी ठीक से किए बगैर ही आननफानन में शुरुआत कर दी गई। नतीजा यह है कि पटना में भले ही औपचारिक रूप से अच्छी शुरुआत दिख गई और समाधान यात्रा में निकले मुख्यमंत्री को भी उनके आसपास सब अच्छा लगा, लेकिन ऐसा सचमुच है नहीं। बिहार के महत्वपूर्ण शहर भागलपुर में नगर निगम कार्यालय में शनिवार दोपहर करीब दो बजे गणना कर्मियों, यानी प्रगणकों की हालत को देखकर तो यह लिखना ही पड़ेगा। जातिगत जनगणना के लिए सामग्री लेने के लिए एक कमरे में घुसने की जद्दोजहद ऐसी कि इस कड़ाके की ठंड में पसीना छूट रहा। जो जंग जैसी इस स्थिति से लड़कर सामग्री लेते हुए बाहर निकले, वह समझ नहीं पा रहे कि करेंगे क्या इसका? झोले से एक हार्ड बोर्ड और पेन-मार्कर निकालकर दिखाते वार्ड 8 के प्रणक विनय कुमार कहते हैं- “किसी तरह यह सामग्री मिली है। इतने के लिए इतना उठापटक झेलना पड़ा और वह इसलिए क्योंकि तैयारी नहीं थी और हमें ड्यूटी पर बुला लिया गया। जिन्हें हमारा सुपरिटेंडेंट बनाया गया, उन्हें ही एरिया नहीं पता। हमें बताना तो बहुत दूर की बात है। उनसे मिलकर बात करना भी  तीर मार लेना जैसा है। यह किसी एक सुपरिटेंडेंट की हालत नहीं और न ही कोई 10-20 प्रगणक परेशान हैं। सभी जूझ रहे हैं।” 

विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar: Such a beginning of caste enumeration… know why there is such a struggle to enter a room
जातिगत जनगणना के पहले दिन सामग्री का हाल दिखाते प्रगणक। - फोटो : अमर उजाला

हाजिरी बनी, सामग्री लेना ही जंग जीतने जैसा
मंसूरगंज से आए अनिल श्रीवास्तव ने कहा- “ऑफिस में घुसना तो जंग जीतने के बराबर है। हाजिरी बन गई, लेकिन गणना तो ऐसे शुरू ही नहीं हो सकती। 15 में से एक दिन तो यूं ही बर्बाद हो गया। पांच हजार आदमी को एक आदमी कैसे पेपर बांट सकता है। कांउटर लगाना चाहिए था। और, यह सब हो भी जाए तो प्रगणक को उसका कार्यक्षेत्र कैसे पता चलेगा?” 
कौन कहां से कहां तक मकान गिनेगा, पता नहीं
सामग्री के साथ बड़ा संकट क्षेत्र बंटवारे का भी नजर आया। नाथनगर से सामग्री और क्षेत्र की जानकारी लेने आए वीर प्रकाश सिंह बताने लगे कि ट्रेनिंग भी आधी-अधूरी दी और अब कहने को शुरुआत भी हो गई गणना की। जबकि, हकीकत यह है कि कोई प्रगणक किस मकान से गणना शुरू करते हुए कहां तक जाएगा, इसकी जानकारी देने वाला कोई नहीं। नक्शा होना चाहिए था या कुछ ऐसा, जिससे सबकुछ साफ रहे। लेकिन, पहले तो यहां प्रगणक को मिलने वाली सामग्री की मारामारी है। उससे निकलें तो आगे सोचें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed