फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Students got angry over illegal collection in practical exam

Bihar: प्रायोगिक परीक्षा में अवैध वसूली पर छात्राएं भड़कीं, मामला पहुंचा शिक्षा पदाधिकारी के पास; जांच शुरू

Sat, 11 Jan 2025 05:16 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 11 Jan 2025 05:16 PM IST
सार

Bihar: मोतिहारी के कन्या हाईस्कूल घोड़ासहन में प्रायोगिक परीक्षा में अवैध वसूली करने का मामला सामने आया है। सूचना पर पहुंची बीपीएम एवं स्थानीय थाना की पुलिस जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
Bihar: Students got angry over illegal collection in practical exam
प्रदर्शन करती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोतिहारी में कन्या हाईस्कूल घोड़ासहन में इंटर की प्रायोगिक परीक्षा में अवैध वसूली को लेकर छात्राओं ने जमकर हंगामा किया। मामले में स्थानीय मुखिया राजू जयसवाल ने संज्ञान लेते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी को सूचना दी। अब लोग शिक्षा विभाग की कार्रवाई का इन्तेजार कर रहे हैं।

विज्ञापन


मामला घोड़ासहन के स्थानीय महंत रामजी दास शशिभूषण दास जय प्रभा कन्या उच्च विद्यालय का है। जहां इंटर की प्रायोगिक परीक्षा में बेहतर अंक देने के लिए संबंधित शिक्षकों द्वारा छात्राओं से अवैध राशि की वसूली की शिकायत स्थानीय मुखिया तक पहुंची। जिसके बाद घोड़ासहन दक्षिणी पंचायत के मुखिया राजू जायसवाल ने तत्परता दिखाते हुए विद्यालय पहुंचकर छात्राओं से मामले में बातचीत किया।
विज्ञापन


इसकी शिकायत जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारियों से की। सूचना पर बीआरसी से पहुंचे बीपीएम सनोज कुमार ने भी मामले की जांच पड़ताल की। जिसमें छात्राओं ने स्पष्ट रूप से बयान दिया कि प्रायोगिक परीक्षा में बेहतर अंक देने के लिए संबंधित शिक्षकों द्वारा प्रति विषय 300 रुपये लिया गया है। हंगामे की सूचना पर घोड़ासहन थाना से पुलिस बल के साथ पहुंचे दारोगा मो शोएब ने भी छात्राओं से मामले की जानकारी ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed