फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Student murdered in Aurangabad, birthday party, Bihar police engaged in investigation

Bihar : बर्थडे पर घर से बुलाकर ले गई गर्लफ्रेंड, कुछ ही देर बाद हत्या; दसवीं के छात्र को पीट-पीट कर मार डाला

Thu, 26 Jun 2025 02:44 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 26 Jun 2025 02:44 PM IST
सार

Aurangabad News: छात्र की निर्मम हत्या के बाद गांव में तनाव है। पुलिस टीम लगातार गांव में कैंप कर रही है। वहीं पीड़ित पक्ष के लोग हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला...

विज्ञापन
Bihar: Student murdered in Aurangabad, birthday party, Bihar police engaged in investigation
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरंगाबाद में दसवीं कक्षा के छात्र की निर्मम हत्या कर दी है। बताया जा रहा है एक किशोरी घर आकर छात्र को अपनी बर्थ डे पार्टी में बुला ले गई, जहां उसके परिवार वालों ने छात्र की लाठी-डंडे से पीट और धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी। हालांकि, वारदात के दौरान ही किशोर दौड़ी-दौड़ी छात्र के घर जाकर अपने परिजनों द्वारा बेरहमी से पीटे जाने की सूचना दी लेकिन परिजनों के मौके पर पहुंचने तक छात्र की मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान औरंगाबाद के बारूण थाना क्षेत्र के जानपुर गांव निवासी मनोज पासवान के इकलौते पुत्र हिमांशु कुमार(16) के रूप में की गई है, जो दसवीं कक्षा का छात्र था। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची बारूण थाना की पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेजने के बाद आगे की कार्रवाई में जुटी है।  

विज्ञापन


घटना के बाद गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराने औरंगाबाद सदर अस्पताल आए मृतक के परिजनों ने बताया कि बुधवार रात हिमांशु को पास के ही एक घर की किशोरी घर आकर अपनी बर्थ डे पार्टी के लिए बुला ले गई थी। इसके कुछ ही देर बाद किशोरी रोती हुई हिमांशु के घर आई और परिजनों को बताया कि उसका बड़ा भाई हिमांशु को बेरहमी से पीट रहा हैं, उसे चल कर बचा लीजिए। सूचना मिलते ही जब हिमांशु के परिजन मौके पर पहुंचे, तो हिमांशु वहां मरा हुआ पड़ा था। घटना की जानकारी होते ही गांव के लोगों की भीड़ जमा गई। इसके बाद मृतक के परिजनों ने घटना की सूचना बारूण थाना की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया। 

विज्ञापन


प्रेम प्रसंग में हत्या की चर्चा है
इधर, घटना को लेकर गांव में यह चर्चा है कि हिमांशु का प्रेम प्रसंग किशोरी से चल रहा था। इसी वजह से उसके भाई और परिजनों ने किशोर की हत्या की है। कहा जा रहा है कि बुधवार को किशोरी का जन्मदिन था। रात में किशोरी ने हिमांशु को उसे अपने घर पर बुलाया। उस वक्त किशोरी के घर में कोई नहीं था। किशोरी का भाई भी नहीं था और उसके पिता भी बाहर गए हुए थे। जैसे ही हिमांशु किशोरी के घर पहुंचा, उसे किशोरी के चचेरे भाइयों ने छत से देख लिया। इसके बाद उनके द्वारा किशोरी के पिता महेंद्र यादव को फोन कर बुलाया गया और हिमांशु को घर में बंद कर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल जा रहे छात्र को स्कार्पियो ने कुचला, मौत के बाद लोगों ने किया बवाल, गाड़ी में लगाई आग

पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी, एक आरोपी गिरफ्तार
मामले में बारूण थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर गांव पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। घटनास्थल पर फोरेंसिक साइंस लैब की टीम से साक्ष्य संकलन कराया गया है। मामले में मृतक के पिता मनोज पासवान के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।



पिता बोले- इन लोगों ने मेरे बेटे के साथ ऐसा किया
इस मामले में मृतक में लिखित शिकायत में कहा है कि मेरा बेटा हिमांशु रात में करीब साढ़े नौ बजे घर से बाहर पेशाब करने के लिए निकला था। इसी दौरान गांव के ही महेंद्र यादव, साधु यादव उर्फ वीरेंद्र यादव, सुमन कुमार, नीतीश कुमार और रामकेवल यादव मेरे बेटे को खींचकर अपने घर की ओर ले गए। हिमांशु के चीख-पुकार की आवाज सुनकर हमलोग दौड़े तो महेंद्र यादव ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए हम पर हमला बोल दिया, जिससे वें हिमांशु को छुड़ा नही सके। उन्होने तत्काल रात के करीब 1.30 बजे बारुण थाना की पुलिस को फोन किया लेकिन पुलिस के मौके पर आने के पहले ही हिमांशु की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। हिमांशु उनका इकलौता बेटा था और उनकी दो बेटी भी है। मामले में पुलिस ने घटनास्थल से घटना में प्रयुक्त फरसा और लाठी बरामद किया है। साथ ही पुलिस ने मामले के आरोपियों में एक किशोरी के महेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस विभिन्न संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी करने में जुटी है।

घटना के बाद गांव में तनाव, कैंप कर रही पुलिस
घटना के बाद जानपुर गांव में दो पक्षों में तनाव का माहौल बना हुआ है। इस लिहाज से बारूण और आसपास के कई थानों की पुलिस ने गांव में कैम्प कर रखा है। मामले को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गांव में रोषपूर्ण प्रदर्शन भी किया है। इसे लेकर गांव पहुंचे औरंगाबाद के एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय ने ग्रामीणों को सभी आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है। गांव में स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है। वही घटना के बाद परिजनों में मातम पसरा है। उनका रो रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed