{"_id":"5878965e4f1c1b7940ba91f1","slug":"bihar-ssc-releases-admit-card-with-nude-photo","type":"story","status":"publish","title_hn":"चयन आयोग ने न्यूड फोटो सहित युवती को भेजा एडमिट कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चयन आयोग ने न्यूड फोटो सहित युवती को भेजा एडमिट कार्ड
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 13 Jan 2017 02:27 PM IST
विज्ञापन
Bihar SSC
बिहार में कर्मचारी चयन आयोग की लापरवाही सामने आयी है। चयन आयोग ने नालंदा की एक लड़की को न्यूड फोटो लगाकर एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। सोशल मीडिया पर यह एडमिट कार्ड खूब वायरल हो रहा है। दरअसल, बिहार कर्मचारी चयन आयोग के विज्ञापन संख्या 06060114 / 2014 के आधार पर आवेदन किया गया था।
इंटर स्तरीय यह संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा 26 फरवरी को होनी है। आयोग ने इसके लिए ही एडमिट कार्ड जारी किया है। जिस लड़की के नाम से यह एडमिट कार्ड जारी हुआ है वह 8 जनवरी को जारी किया गया है। छात्रा का नाम एक चर्चित अभिनेत्री के नाम पर है। हालांकि नाम से टाइटल नहीं मिल रहा है। इसके बावजूद आयोग ने चर्चित अभिनेत्री का टॉपलेस तस्वीर लगाकर एडमिट कार्ड जारी कर दिया है।
अब सवाल यह उठ रहे हैं कि छात्रा की तस्वीर गायब कर टॉपलेस अभिनेत्री का फोटो कैसे लगाया गया? गौरतलब है कि इस परीक्षा के लिए रिकॉर्ड 18 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने आवेदन किये हैं। परीक्षा चार चरणों में 29 जनवरी तथा 5, 19 और 26 फरवरी को होनी है। फिलहाल आयोग की तरफ से इस मामले में कोई स्पष्टीकरण अभी तक नहीं आया है।