फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Spurious Liquor Casualties Vaishali Katihar illicit liquor News Update in Hindi

बिहार : जहरीली शराब से चार की मौत, दो की हालत गंभीर; राज्य में शराबबंदी के बावजूद हुई घटना

Mon, 09 Sep 2024 07:55 AM IST
ज्योति भास्कर अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: ज्योति भास्कर Updated Mon, 09 Sep 2024 07:55 AM IST
सार

बिहार में जहरीली शराब से चार लोगों की मौत का मामला सामने आया है। दो लोगों की हालत गंभीर है। मामले वैशाली और कटिहार से सामने आए हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि राज्य में शराबबंदी के बावजूद ऐसी घटनाएं हुई हैं।

विज्ञापन
Bihar Spurious Liquor Casualties Vaishali Katihar illicit liquor News Update in Hindi
जहरीली शराब के कारण मौतें (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ani

विस्तार

बिहार में जहरीली शराब पीने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य की हालत गंभीर है। वैशाली और कटिहार जिले में शनिवार को दो अलग-अलग घटनाओं में ये मौतें हुईं। बिहार में शराब की बिक्री और पीने पर प्रतिबंध है। पुलिस के मुताबिक, वैशाली के खोरमपुर गांव में एक पार्टी के दौरान शराब पीने से दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान खड़गपुर गांव निवासी मोहन महतो (42) और पकौली गांव के नितेश कुमार (31) के रूप में हुई। नितेश के बड़े भाई बिक्रम की हालत गंभीर है। उसे यहां सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


मोहन के परिजनों ने आरोप लगाया है कि सैलरी के बदले उसे शराब पिलाई गई, जिसके चलते उसकी मौत हो गई। दूसरी घटना कटिहार के दिलवारपुर गांव की है, जहां तीन दोस्तों ने बंद कमरे में मटन और शराब पार्टी की। इस दौरान दो युवकों की मौत हो गई, जिनकी पहचान शेख सद्दाम (35) और अमित कुमार साह (24) के रूप में हुई है। गंभीर हालत में शेख बदरुद्दीन को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। हालांकि, इन मौतों के पीछे जहरीली शराब के सेवन की आशंका जताई जा रही है। बिहार में शराबबंदी के बावजूद शराब की अवैध बिक्री और सेवन की घटनाएं सामने आती रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed