{"_id":"63b801230d803660450e83d6","slug":"bihar-son-sudhakar-against-nitish-father-jagdanand-singh-said-nitish-must-lead-the-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: बेटा सुधाकर नीतीश के खिलाफ, पिता जगदानंद बोले- आज नहीं तो कल, नीतीश करेंगे देश का नेतृत्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: बेटा सुधाकर नीतीश के खिलाफ, पिता जगदानंद बोले- आज नहीं तो कल, नीतीश करेंगे देश का नेतृत्व
Fri, 06 Jan 2023 04:38 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति
Updated Fri, 06 Jan 2023 04:38 PM IST
सार
राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने बेटे के उलट राज्य के सीएम की जोरदार तारीफ की है। उन्होंने कहा कि देश का नेतृत्व करने के लिए आज नहीं तो कल, नीतीश कुमार को निकलना ही पड़ेगा।
विज्ञापन
जगदानंद सिंह ने नीतीश कुमार पर दिया बड़ा बयान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ लगातार बयान दे रहे राष्ट्रीय जनता दल के विधायक और इसी कारण मंत्रीपद गंवाने वाले सुधाकर सिंह के पिता व राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने बेटे के उलट राज्य के सीएम की जोरदार तारीफ की है। उन्होंने कहा कि देश का नेतृत्व करने के लिए आज नहीं तो कल, नीतीश कुमार को निकलना ही पड़ेगा। उन्हें किंग मेकर लालू प्रसाद का आशीर्वाद मिल गया है।
विज्ञापन
किंगमेकर लालू का आशीर्वाद मिल चुका है
राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा है कि लालू प्रसाद यादव ने एचडी देवगौड़ा और इंद्र कुमार गुजराल को प्रधानमंत्री बनाया था। बिहार हमेशा देश की राजनीति में भागीदारी करता रहा है और लालू प्रसाद यादव ने जब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपना आशीर्वाद दे दिया है तो यह तय हो गया है कि नीतीश देश का नेतृत्व करेंगे।
विज्ञापन