फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Some men molested schoolgirl and make video of whole incident which is going viral

बिहार: स्कूल जाने वाली लड़की के साथ छेड़छाड़ का वीडियो वायरल, एक गिरफ्तार

Tue, 28 Aug 2018 08:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Updated Tue, 28 Aug 2018 08:30 AM IST
विज्ञापन
Bihar: Some men molested schoolgirl and make video of whole incident which is going viral

बिहार में दिनदहाड़े लड़कियों के साथ होने वाली छेड़छाड़ की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला सहरसा का है। जहां कुछ मनचलों ने एक स्कूल जाने वाली लड़की के साथ छेड़खानी की है। केवल इतना ही नहीं उन्होंने पूरी घटना का वीडियो बनाया और उसे वायरल कर दिया। घटना सदर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

विज्ञापन


वीडियो में दिखाई दे रहा है कि पीड़ित छात्रा साइकिल की कैरियर पर किताब रखकर पढ़ने जा रही है या पढ़कर वापस घर जा रही है। इसी दौरान मनचले लड़के उसे घेरकर छेड़खानी करना शुरू कर देते हैं। लड़की मनचलों से परेशान ना करने की विनती कर रही है। केवल इतना ही नहीं लड़की के साथ चल रहे लड़के ने जब उसे मनचलों से बचाने की कोशिश की तो उन्होंने उसकी पिटाई कर दी। 
विज्ञापन


पुलिस ने वीडियो पर स्वत: संज्ञान लेते हुए पीड़िता और आरोपियों की पहचान कर ली है। पुलिस ने एक आरोपी पंकज यादव को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं बाकी आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है। इस मामले में सहरसा सदर के डीएसपी प्रभाकर तिवारी का कहना है कि पुलिस इस मामले में एफआईआर दर्ज कर करके अन्य आरोपियों को भी जल्द से जल्द पड़कने की कोशिश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो में दिखाई दे रहा है कि छात्रा के साथ लगभग आधा दर्जन मनचले बदतमीजी कर रहे हैं। वह बीच रास्ते पर लड़की को घेरकर उसके साथ छेड़खानी करते हैं। कुछ मनचले युवक लड़की का दुपट्टा तक खींच लेते हैं। जब पीड़िता भागने की कोशिश करती है तो वह उसे खदेड़कर जमीन पर पटक देते हैं। लड़की के रोने और गिड़गिड़ाने का भी मनचलों पर कोई असर नहीं पड़ता है।


इस घटना की वजह से एक बार फिर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुशासन पर सवाल खड़े हो गए हैं। यह सवाल उठ रहा है कि कैसे मनचलों में पुलिस का कोई डर नहीं है क्योंकि पिछले कुछ दिनों से बिहार में इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं। पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा, 'नीतीश राज में बिहार फिर शर्मसार, सहरसा में स्कूल जाती लड़की का यौन उत्पीड़न। नीतीश जी कब अंत होगा ऐसी घटनाओं का?'
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed