{"_id":"573c675f4f1c1b7406ac7142","slug":"bihar-six-dies-in-patna-medical-college-neglect-of-treatment","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहारः पटना में डॉक्टरों की हड़ताल से आधा दर्जन मरीजों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहारः पटना में डॉक्टरों की हड़ताल से आधा दर्जन मरीजों की मौत
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 18 May 2016 06:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार में पटना में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल के कारण आधा दर्जन मरीजों की मौत हो गई। हड़ताल के कारण मरीजों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी में उन्हें अस्पताल आकर वापस लौटना पड़ रहा है। वहीं जूनियर डॉक्टर अपनी हड़ताल तोड़ने के लिए तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
बता दें कि पटना मेडिकल कालेज एंड हॉस्पिटल के जूनियर डॉक्टर पिछले तीन दिनों से हड़ताल पर हैं। जूनियर डॉक्टरों का आरोप है कि रविवार को एक मरीज के परिजनों ने कुछ जूनियर डॉक्टरों से मारपीट की थी। इसी के विरोध में जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर बैठ गए। उनकी मांग है कि मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल को भी हटाया जाए।
विज्ञापन
वहीं डॉक्टरों की हड़ताल के कारण अस्पताल में हालात लगातार विकट होते जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार इलाज के अभाव में अभी तक आधा दर्जन मरीजों की मौत हो चुकी हैं इनमें से ज्यादातर बच्चे हैं। वहीं अस्पताल प्रबंधन का दावा है की चार मौत ही हुई हैं।
विज्ञापन
मरीजों की सबसे बड़ी समस्या ये है कि वे भयंकर गर्मी में जैसे तैसे अस्पताल पहुंचते हैं लेकिन इलाज न मिलने पर वापस लौटना पड़ता है। प्रशासन इस मामले में अभी तक उदासीन बना हुआ है और जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म करवाने के संबंध में कोई उपाय नहीं किया गया है।