फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar sitamarhi woman police si video viral

बिहार: फरियादी पर भड़क गईं महिला थाना प्रभारी, बोलीं- पति ने दूसरी शादी कर ली तो क्या फांसी पर चढ़ा दूं

Thu, 15 Apr 2021 08:48 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 15 Apr 2021 08:48 PM IST
सार

महिला थाना प्रभारी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें थाना प्रभारी फरियादी के साथ बैठकर पहले तो बात कर रही हैं, और फिर उसे डांट रही हैं। हालांकि अमर उजाला वेबसाइट इस वीडियो की पुष्टि नहीं करती।

विज्ञापन
bihar sitamarhi woman police si video viral
महिला पुलिस कर्मी (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

विस्तार

बिहार के सीतामढ़ी जिले के महिला पुलिस थाने में एक महिला फरियादी को डांटने का मामला सामने आया है। महिला थाना प्रभारी रेखा सिन्हा पर पीड़ित महिला को हड़काने का आरोप है। दरअसल, भासर मछहा गांव की रहने वाली पूजा भारती का पति बिना तालाक दिए दूसरी शादी कर ली। पूजा ने जब इसकी शिकायत महिला थाने में की तो थाना प्रभारी ने शिकायत सुनने के बजाए महिला को ही डांटना शुरू कर दी। महिला थाना प्रभारी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें थाना प्रभारी फरियादी के साथ बैठकर पहले तो बात कर रही हैं, और फिर उसे डांट रही हैं। हालांकि अमर उजाला वेबसाइट इस वीडियो की पुष्टि नहीं करती। 

विज्ञापन


पीड़ित महिला ने सुनाई आपबीती
पीड़ित महिला का आरोप है कि 2009 में उसकी शादी विजय कुमार के साथ हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। एक की उम्र 9 साल है जबकी दूसरी की उम्र 7 साल है। पूजा के मुताबिक शादी के वक्त उसके परिवार वालों ने तीन लाख रुपए के गहने, कपड़े और सामान दिए थे। इसके अलावा एक लाख रुपए नकद दिए। इसके बावजूद ससुराल में दहेज के लिए आए दिन परेशान किया जा रहा था।  यहां तक कि 2018 में ससुरालवालों ने जहर देकर मारने की भी कोशिश की। जिसकी वजह से कई दिनों तक अस्पताल में रहना पड़ा था। उसके बाद से पूजा अपने भाई के घर पर रह रही थी। पूजा का कहना है कि वह ये सब कई सालों से सह रही थी। लेकिन उसका पति विजय कुमार हाल ही में नेपाल की एक लड़की के साथ शादी कर ली।  
विज्ञापन


उत्पीड़न की शिकायत लेकर पहुंची थी फरियादी
इतने सालों से उत्पीड़न सहने के बाद पूजा ने महिला थाने में शिकायत दर्ज करने का फैसला किया। थाना प्रभारी रेखा सिन्हा ने शिकायत दर्ज करने के बाद पूजा को न्याय दिलाने का भरोसा दिया। लेकिन कुछ समय गुजरने के बाद आरोपी पर कार्रवाई नहीं हुई तो पूजा फिर से थाने का चक्कर लगाने लगी और थाना प्रभारी रेखा सिन्हा से न्याय की गुहार लगाई। आखिर में थाना प्रभारी रेखा सिन्हा पूजा पर भड़क गईं। इतना ही नहीं उसने पूजा को कहा क्या एक बात को लेकर रोज रोज आ जाती हो? इसके अलावा कुछ और काम नहीं है। माना कि उसने दूसरी शादी कर ली तो क्या उसे फांसी दे दी जाए। रेखा सिन्हा ने आगे कहा कि सीतामढ़ी जिले में आए दिन कई लड़कियां भी दूसरी शादी करती हैं, लड़के भी करते हैं। इसमें नया क्या है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed