फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Sheikhpura DM Inayat Khan Decided To Adopt Daughters Of Two CRPF Martyrs

बिहारः जिलाधिकारी इनायत खान ने शहीद सीआरपीएफ जवानों की बेटियों को लिया गोद

Tue, 19 Feb 2019 06:22 AM IST
तिवारी अभिषेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: तिवारी अभिषेक Updated Tue, 19 Feb 2019 06:22 AM IST
विज्ञापन
Bihar: Sheikhpura DM Inayat Khan Decided To Adopt Daughters Of Two CRPF Martyrs
- फोटो : PTI

गुरुवार को पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों की शहादत पर देश शोक व्यक्त कर रहा है, वहीं कई लोग जवानों के परिवार की आर्थिक मदद के लिए आगे आए हैं। ऐसा ही एक मामला बिहार के शेखपुरा से आया है। यहां जिला मजिस्ट्रेट इनायत खान ने एक ऐसा काम किया है। जिसे जानकार आप उनकी सराहना करने से खुद को नहीं रोक पाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, डीएम इनायत खान ने शनिवार को राज्य में शहीद हुए दो सीआरपीएफ सैनिकों की बेटियों को अपनाने का फैसला किया है। 

विज्ञापन


इनायत खान ने घोषणा की है कि वो रतन कुमार ठाकुर और संजय कुनार सिन्हा की बेटियों को गोद लेंगी। उन्होंने कहा कि वो लड़कियों की शिक्षा के खर्च के अलावा दूसरे खर्चों को भी उठाएंगी। खान ने दोनों शहीदों के परिवारों को अपनी दो दिन की सैलरी भी दान करने का एलान किया है। 
विज्ञापन


इसके साथ ही इनायत खान ने कहा, "मैंने अपने जिले के सभी सरकारी कर्मचारियों से आग्रह किया है कि वे दोनों शहीदों के परिवारों को एक दिन का वेतन दान करें।" इनायत के मुताबिक, शहीद सीआरपीएफ के जवानों के परिजनों की आर्थिक मदद के लिए दान करने वालों के लिए शेखपुरा में एक बैंक खाता खोला गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले शनिवार को खान ने जिलाधिकारी कार्यालय में कर्मचारियों के साथ दो मिनट का मौन रखकर पुलवामा आतंकवादी हमले में मारे गए सीआरपीएफ जवानों को श्रद्धांजलि दी थी। उल्लेखनीय है कि पुलवामा में गुरुवार को सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकवादी हमला हुआ था जिसमें 40 जवान शहीद हो गए थे। वहीं 5 जवान घायल भी हुए थे। हमले के तुरंत बाद मोदी सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ बड़ा फैसला लेते हुए पाक से मोस्ट फेवर्ड नेशन (एमएनएफ) का दर्जा वापस लेने का एलान किया, जो 1996 में पाकिस्तान को मिला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed