फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: shatrughan gave his clarification on pm modi

चुनाव खत्म होते ही बैकफुट पर शत्रुघ्न, क्या कहा?

Tue, 17 Nov 2015 03:36 PM IST
Updated Tue, 17 Nov 2015 03:36 PM IST
विज्ञापन
Bihar: shatrughan gave his clarification on pm modi

बिहार चुनावों के दौरान अपने बागी रुख से लगातार भाजपा की नाक में दम करने वाले पटना साहिब के सांसद शत्रुघन सिन्हा के सुर अब बदलते दिख रहे हैं। चुनाव खत्म के बाद जहां उन्होंने अपनी जुबान सिल ली है वहीं अपने पुराने बयानों पर भी सफाई देनी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


चुनावों के नतीजों के बाद प्रधानमंत्री मोदी पर दिए एक बयान से पलटते हुए उन्होंने सफाई दी है कि वह बयान मीडिया के दिमाग की उपज है उन्होंने इस तरह का कोई बयान ही नहीं दिया है। न ही प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ वो इस तरह का कोई बयान दे सकते हैं।
विज्ञापन


चुनाव के दौरान ट्विटर से प्रधानमंत्री मोदी और अपनी पार्टी के नेताओं पर हमला करने वाले शत्रुघन सिन्हा ने ट्विटर से ही अब अपनी सफाई दी है। साफ है कि चुनाव खत्म होते ही शत्रुघन सिन्हा ने भी बैकफुट पर आना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहा था शत्रुघन सिन्हा ने

Bihar: shatrughan gave his clarification on pm modi

ताजा मामला शत्रुघन सिन्हा के उस बयान से जुड़ा है जिसमें उन्होंने बिहार चुनावों से पहले प्रधानमंत्री द्वारा घोषित किए पैकेज को चुनावी हथकंड़ा करार दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शत्रुघन ने कहा था कि जनता प्रधानमंत्री के इस चुनावी हथकंडे को समझ चुकी थी इसलिए उन्होंने इसे ज्यादा तवज्जो नहीं दी।

वहीं इस दौरान शत्रुघन ने पीएम पर चुटकी लेते हुए कहा था कि भाजपा ने जो 53 सीटें जीती हैं वो प्रधानमंत्री मोदी की वजह से ही हैं। इससे उनका आशय था कि पीएम मोदी की वजह से ही भाजपा की मात्र 53 सीटें आई हैं।

हालांकि अब उनके बयान पर विवाद शुरू हुआ तो उन्होंने इसका खंडन करने में भी देरी नहीं लगाई। ट्विटर पर अपनी सफाई देते हुए शत्रुघन ने कहा कि मीडिया  चल रही इस तरह की खबरें पूरी तरह आधारहीन हैं। कहा- ये कैसे हो सकता है कि बिहार के भले के लिए की गई प्रधानमंत्री मोदी की किसी भी गतिविधि पर वह उंगली कैसे उठा सकते हैं।

भाजपा के लिए मुसीबत बनते रहे हैं शत्रु के बयान

Bihar: shatrughan gave his clarification on pm modi

बिहार में विधानसभा चुनावों के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता शत्रुघन सिन्हा चुनाव प्रचार से खुद को दूर रखने के कारण पार्टी से काफी नाराज चल रहे थे। उनकी नाराजगी इस कदर थी कि महागठबंधन के मुख्यमंत्री उम्‍मीदवार नीतीश कुमार का खुलकर समर्थन करते हुए उन्हें सबसे अच्छा मुख्यमंत्री बता चुके थे।

कई बार तो वो इशारों इशारों में महागठबंधन की जीत की भविष्यवाणी भी करते दिखे। वहीं चुनावों के बीच में ही उन्होंने महंगी दाल का मुद्दा उठाकर अपनी पार्टी और प्रधानमंत्री मोदी के ‌लिए भी मुश्किलें खड़ी कर दी थी जो पहले से ही इस मुद्दे को लेकर विरोधियों के निशाने पर थे।

इसके अलावा भी विभिन्न मुद्दों पर उन्होंने पार्टी से इतर रुख ही अपनाए रखा। ऐसे में संभावना जताई जा रही थी कि पार्टी चुनावों के बाद इसके लिए शत्रुघन पर कार्रवाई कर सकती है, लेकिन सूत्रों की मानें तो फिलहाल उन्हें जीवनदान मिलता दिख रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed