{"_id":"626006d04f7f5c5a50069b2c","slug":"bihar-seven-women-sentenced-to-life-imprisonment-for-the-murder-of-an-innocent-court-decision-came-after-13-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: मासूम की हत्या के मामले में सात महिलाओं को उम्र कैद की सजा, 13 साल बाद आया कोर्ट का फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: मासूम की हत्या के मामले में सात महिलाओं को उम्र कैद की सजा, 13 साल बाद आया कोर्ट का फैसला
Wed, 20 Apr 2022 06:42 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 20 Apr 2022 06:42 PM IST
सार
बच्ची के पिता के परिवार के लोगों से जमीन को लेकर विवाद था। 2009 में जब बच्ची खाना लेकर अपने पिता के पास जा रही थी, तब इसी दौरान बच्ची के परिवार की ही सात महिलाओं ने उसे रोका और बेरहमी से पीटा। आनन-फानन में बच्ची को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बच्ची ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन
कोर्ट।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दरभंगा की एक कोर्ट ने 10 साल की बच्ची की हत्या के मामले में सात महिलाओं को दोषी करार दिया है। कोर्ट ने सभी महिलाओं को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट का यह फैसला 13 साल बाद आया है। कोर्ट ने बुधवार को सातों आरोपी महिलाओं को सजा सुनाई है।
विज्ञापन
दरअसल, बच्ची के पिता के परिवार के लोगों से जमीन को लेकर विवाद था। 2009 में जब बच्ची खाना लेकर अपने पिता के पास जा रही थी, तब इसी दौरान बच्ची के परिवार की ही सात महिलाओं ने उसे रोका और बेरहमी से पीटा। आनन-फानन में बच्ची को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बच्ची ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन
इसके बाद बच्ची के परिवार ने सात महिलाओं को आरोपी बनाते हुए मामला दर्ज कराया था। फिलहाल सभी महिलाएं जमानत पर हैं। कोर्ट के फैसले के बाद उनके वकील का कहना है कि देर है अंधेर नहीं। सातों महिलाओं को जो सजा मिली है। उन्हें उनके अपराधों की सजा मिली है।
विज्ञापन