फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar-school-librarian-eligibility-test-2026-online-application-date-bseb-notification

बिहार: विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी, एक अक्तूबर से होंगे ऑनलाइन आवेदन

Sun, 27 Sep 2026 03:22 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Sun, 27 Sep 2026 03:22 PM IST
सार

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन एक अक्तूबर से 21 अक्तूबर 2026 तक किए जा सकेंगे। परीक्षा CBT मोड में होगी और इसमें पुस्तकालय विज्ञान व सामान्य ज्ञान से कुल 150 अंकों के बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे।

विज्ञापन
bihar-school-librarian-eligibility-test-2026-online-application-date-bseb-notification
बिहार बोर्ड। - फोटो : ANI

विस्तार

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा, 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया एक अक्तूबर से शुरू होगी, जबकि अभ्यर्थी 21 अक्तूबर  तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन के लिए वेबसाइट https://sletregistration.cbrt.co.in निर्धारित की गई है।

विज्ञापन

इस संबंध में जानकारी देते हुए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने बताया कि विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा में कुल 150 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। इनमें 100 अंक पुस्तकालय विज्ञान विषय से और 50 अंक सामान्य ज्ञान से संबंधित होंगे।

विज्ञापन

सीबीटी मोड में होगी परीक्षा
परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा की अवधि 150 मिनट यानी ढाई घंटे होगी। प्रश्न बहुविकल्पीय (Multiple Choice) प्रकार के होंगे और प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन के लिए ये होगी पात्रता
परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदक का बिहार का निवासी होना अनिवार्य है। सभी वर्गों के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 10 वर्ष की छूट दी जाएगी। अभ्यर्थी के पास 45 प्रतिशत अंकों (कुछ वर्गों के लिए 5 प्रतिशत की छूट) के साथ स्नातक की डिग्री होना आवश्यक है। इसके साथ ही मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से पुस्तकालय विज्ञान में स्नातक की डिग्री भी अनिवार्य होगी।

पुस्तकालय विज्ञान के स्नातक पाठ्यक्रम पर आधारित होगा सिलेबस
विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा का पाठ्यक्रम राज्य के मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों में पुस्तकालय विज्ञान की स्नातक डिग्री के लिए लागू पाठ्यक्रम के अनुरूप होगा। वहीं, विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा, 2026 के लिए न्यूनतम अर्हता अंक समिति की ओर से निर्धारित किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें- 10वीं-12वीं में फेल: पिता ने मारा ताना तो आईआईटी पहुंचे, आईपीएस मोहिबुल्लाह को अमेरिका देगा एशियन हीरो सम्मान

पात्रता परीक्षा के लिए न्यूनतम अंक
1. सामान्य - 50% अंक
2. पिछड़ा वर्ग - 45.5% अंक
3. अत्यंत पिछड़ा वर्ग - 42.5% अंक
4. अनु० जाति/अनु० जनजाति- 40% अंक
5. दिव्यांग - 40% अंक
6. महिला - 40% अंक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed