फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Samrat Chaudhary targets Nitish Kumar, Lalan Singh, Vijay Chaudhary, PM Modi, India, Loksabha election

Bihar : सम्राट का आरोप- लोकतंत्र को शर्मसार करवा रहे नीतीश कुमार, विजय चौधरी बोले- INDIA नाम से ही बौखलाहट है

Fri, 04 Aug 2023 09:21 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 04 Aug 2023 09:21 PM IST
सार

सम्राट चौधरी ने कहा- महागठबंधन में कुछ लोग सोच रहे हैं कि दो नेता के मिल जाने से एनडीए को चुनौती दे देंगे। बिहार हम जीत लेंगे। हमलोगों ने विधानसभा में चुनौती देते हुए 3 में से 2 सीट जीत लिया। इसी तरह हमलोग लोकसभा में 40 के 40 सीट जीत लेंगे। 

विज्ञापन
Bihar: Samrat Chaudhary targets Nitish Kumar, Lalan Singh, Vijay Chaudhary, PM Modi, India, Loksabha election
भाजपा के प्रदेश सम्राट चौधरी और सीएम नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में लोकतंत्र पूरी तरह समाप्त हो गया है। नीतीश कुमार की सरकार लगातार अपराधी और गुंडे की तरह बर्ताव कर रही है। हमारे भागलपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय शांतिपूर्ण तरह से धरना प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें उठाकर बेरहमी से पीटा। मीडिया के साथी को भी पीटा गया। यह लोकतंत्र की हत्या है। नीतीश कुमार लोकतंत्र को शर्मसार करवा रहे हैं। अगर नीतीश कुमार को नैतिकता लगता हो तो तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। 

विज्ञापन


सम्राट बोले- नीतीश कुमार के साथ-साथ ललन सिंह भी अहंकारी हो गए हैं
महागठबंधन में कुछ लोग सोच रहे हैं कि दो नेता के मिल जाने से एनडीए को चुनौती दे देंगे। बिहार हम जीत लेंगे। हमलोगों ने विधानसभा में चुनौती देते हुए 3 में से 2 सीट जीत लिया। इसी तरह हमलोग लोकसभा में 40 के 40 सीट जीत लेंगे। संसद में पूरे दुनिया ने देखा कि जदयू के नेता (ललन सिंह) ने बयानबाजी की। पूरी दुनिया ने देखा कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने एक सीनियर मेंबर के साथ बर्ताव किया। लोकतंत्र में इस तरह की व्यवस्था का हमलोग पूरी तरह से विरोध करते हैं। यह पूरी तरह अहंकार है। नीतीश कुमार पूरी तरह अहंकारी हो गए हैं। इसलिए उनके साथी भी अहंकारी हो गए। जनता सब देख रही है। 2024 में हमलोग तीसरी बार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाएंगे। 
विज्ञापन


I.N.D.I.A नाम से ही मोदी सरकार में  घबराहट और बौखलाहट
वहीं बिहार सरकार के वित्त मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि विपक्षी एकता का स्वरूप पटना के आयोजित बैठक में ही हो गया था। गठबंधन का नाम बेंगलुरु में I.N.D.I.A  रखा गया। इसके बाद से ही मोदी सरकार घबराहट और बौखलाहट में है। विजय चौधरी ने कहा कि विदेश दौरा से लौटकर प्रधानमंत्री मोदी ने मध्यप्रदेश की एक सभा में बौखलाहट के कारण देश में कॉमन सिविल कोड लागू करने की बात तक कह डाली थी। संसद में इस तरह का बयान सरकार की ओर से आ रहा है यह सब दिखाता है कि वह किस तरह I.N.D.I.A  से घबराए हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed