फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: rubi's home science answer sheet missing

टॉपर घोटालाः जेल में बंद रूबी से मिलने नहीं आए परिजन

Fri, 01 Jul 2016 01:24 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 01 Jul 2016 01:24 PM IST
विज्ञापन
Bihar: rubi's home science answer sheet missing
- फोटो : PTI

टॉपर घोटाले में नाम सामने आने के बाद इंटर की छात्रा रूबी राय को जहां बदनामी का दंश झेलना पड़ रहा है वहीं उसके परिजनों ने भी अब उससे किनारा सा कर लिया है। आलम ये है कि पिछले चार दिनों से बेऊर जेल में बंद रूबी से मिलने तक कोई परिजन नहीं आया जब तक पटना की अदालत ने उसके नाबालिग होने पर मुहर नहीं लगा दी। 

विज्ञापन


वहीं उसे बेऊर जेल भेजने के मामले में पटना पुलिस पर भी उंगली उठ गई हैं क्योंकि नाबालिग होने के कारण उसे बाल सुधार गृह भेजा जाना था, जेल नहीं। दूसरी ओर घोटाले में एक और सनसनीखेज खबर सामने आई है, पता चला है कि स्ट्रांग रूम से रूबी की गृह विज्ञान की उत्तर पुस्तिका गायब हो गई है। 
विज्ञापन


बिहार में टॉपर घोटाला सामने आने के बाद से सबसे ज्यादा चर्चा में रूबी राय ही बनी हुई हैं। गुरुवार को उसकी हाईस्कूल की मार्कशीट प्राप्त हुई जिसमें उसकी जन्मतिथि 5 नवंबर 1998 दर्शाई गई है। मार्कशीट के आधार पर रूबी अभी नाबालिग ही है और उसके बालिग होने में पांच माह का समय शेष है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी आधार पर पटना कोर्ट ने उसे बेऊर जेल से जेवुनाइल होम शिफ्ट करने के आदेश दिए हैं। बता दें ‌कि बीते शनिवार को दोबारा परीक्षा में असफल रहने पर उसे रविवार को पूछताछ के बाद पुलिस ने बेऊर जेल भेज दिया था। 

स्ट्रांग रूम से गायब हुई होम साइंस की कॉपी

Bihar: rubi's home science answer sheet missing
rubi roy - फोटो : PTI

दूसरी ओर यह बात भी सामने आई है कि रूबी की होम साइंस की कॉपी बोर्ड ऑफिस के स्ट्रांग रूम से गायब है। एसआईटी ने जब गृह विज्ञान की कॉपी तलब की, तो बोर्ड ने यह जानकारी दी। जांच के बीच अचानक कॉपियां कैसे गायब हुई, इसकी जांच की जा रही है। 

एसआईटी ने बोर्ड से इस मामले में रिपोर्ट मांगी है। एसआईटी ने बिहार बोर्ड के अध्यक्ष से उस व्यक्ति के नाम व पता की जानकारी मांगी है, जिन्हें उत्तर पुस्तिका रखने की जिम्मेदारी दी गई थी।

हालांकि बिहार बोर्ड से फिलहाल किसी का नाम पटना पुलिस को नहीं सौंपा गया है। इस मामले में बिहार बोर्ड भी अपने स्तर से जांच करने में लगा है कि उत्तर पुस्तिका के गायब होने का जिम्मेदार कौन है। आशंका जाहिर की जा रही है कि जांच को कमजोर करने के मकसद से कॉपियों को गायब किया गया होगा। 

गौरतलब है कि इस मामले में अब तक बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष, सचिव, जदयू की पूर्व विधायक उषा सिन्हा, कॉलेज प्रबंधक बच्चा राय समेत कई लोगों को जेल भेजा जा चुका है।

सिटी एसपी चंदन कुशवाहा ने कहा कि कॉपी को इंटर काउंसिल के स्ट्रांग रूम में रखा जाता है। ऐसे में बोर्ड से पूछा गया है कि आखिर किन परिस्थितियों में कॉपियां गायब हुई हैं। इसके पीछे किसकी जिम्मेदारी थी। रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। फिलहाल कई शक के घेरे में हैं। 

Bihar: rubi's home science answer sheet missing

कहा जा रहा है कि पूछताछ के दौरान रूबी ने बताया है कि परीक्षा के दौरान वो कॉपियों में खुद नहीं लिखती थी। उसकी कॉपी कहीं और किसी दूसरे शख्स से लिखवाई गई थी। पटना के एसएसपी मनु महाराज ने भी कहा था कि रूबी की हैंडराइटिंग की जांच होगी। रूबी की हैंडराइटिंग की सैम्पल एफएसएल भेजी गई है।

इधर, आरएन कॉलेज हाजीपुर के केंद्राधीक्षक भी अब एसआईटी के शक के घेरे में है। बताया जाता है कि इनके केंद्र की उत्तर पुस्तिका बच्चा राय के पास से बरामद की गई है। अब इस मामले में केंद्राधीक्षक से एसआईटी यह पूछेगी कि उनके केंद्र की उत्तर पुस्तिका बच्चा राय के पास कैसे पहुंची। यह उत्तर पुस्तिका कहां से निकली और वहां कैसे गई।

उधर, बिहार बोर्ड से कॉपी गायब होने की घटना के बाद भाजपा नेता नंद किशोर यादव पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अब बिहार सरकार की जांच एजेंसी पर अब भरोसा नहीं है। 

जदयू के प्रवक्ता नीरज कुमार का कहना है कि बोर्ड से रूबी राय की कॉपी गायब होना जांच की प्रक्रिया को बाधित करने का खेल है, जो भी दोषी होंगे, उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा। शिक्षामंत्री अशोक चौधरी ने पूरे मामले से पल्ला झाड़ते हुए कहा कि इस मामले में शिक्षामंत्री क्या प्रतिक्रिया देगा। पुलिस जांच चल रही है, रोज नए खुलासे हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed