{"_id":"6414864ef27d81d66409c6c8","slug":"bihar-robbed-in-broad-daylight-in-muzaffarpur-scribe-was-returning-after-collecting-cash-2023-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े लूट, कैश कलेक्शन कर लौट रहा था मुंशी; बदमाशों ने पिस्टल सटा लूटे 3.5 लाख कैश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े लूट, कैश कलेक्शन कर लौट रहा था मुंशी; बदमाशों ने पिस्टल सटा लूटे 3.5 लाख कैश
Fri, 17 Mar 2023 08:55 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: आदित्य आनंद
Updated Fri, 17 Mar 2023 08:55 PM IST
सार
Bihar: मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने पैक्स अध्यक्ष सह किराना व्यवसाई के मुंशी से 3.5 लूट लिए। बदमाशों ने पहले मुंशी को ओवरटेक कर रोका। इसके बाद बाइक से धक्का मारकर जमीन पर गिरा दिया।
विज्ञापन
मुंशी ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने पैक्स अध्यक्ष सह किराना व्यवसाई के मुंशी से 3.5 लूट लिए। बदमाशों ने पहले मुंशी को ओवरटेक कर रोका। इसके बाद बाइक से धक्का मारकर जमीन पर गिरा दिया। मुंशी ने विरोध किया तो पिस्टल सटाकर कैश की मांग करने लगा। मुंशी जब तक समझ पाता तब तक बदमाश 3.5 लाख रुपए लूट कर फरार हो गए।
विज्ञापन
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गई आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। पुलिस का कहना है कि बाइक सवार तीन अपराधियों ने लूट की। घटना को अंजाम दिया है पीड़ित मुंशी से पूछताछ की जा रही है। आसपास के लोगों से भी मामले की जानकारी ली जा रही है। इलाके के सभी सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। अपराधियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। पीड़ित की पहचान कांटी थाना इलाके के व्यवसाई पप्पू कुमार गुप्ता के मुंशी बीरेंद्र किशोर राय के रूप में हुई है।
विज्ञापन
कैश कलेक्शन कर वापस लौट रहा था
पीड़ित बीरेंद्र किशोर राय ने बताया कि वह मड़वन इलाके से कैश कलेक्शन कर वापस लौट रहा था। इसी दौरान पूर्व से घात लगाए अपराधियों ने ओवरटेक कर रोका और हथियार के बल पर लूटपाट की अपराधियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस से अपील है कि वह इस मामले को गंभीरता से लें और अपराधियों की गिरफ्तारी करे।
विज्ञापन