फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Robbed in broad daylight in Muzaffarpur, scribe was returning after collecting cash

Bihar: मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े लूट, कैश कलेक्शन कर लौट रहा था मुंशी; बदमाशों ने पिस्टल सटा लूटे 3.5 लाख कैश

Fri, 17 Mar 2023 08:55 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 17 Mar 2023 08:55 PM IST
सार

Bihar: मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने पैक्स अध्यक्ष सह किराना व्यवसाई के मुंशी से 3.5 लूट लिए। बदमाशों ने पहले मुंशी को ओवरटेक कर रोका। इसके बाद बाइक से धक्का मारकर जमीन पर गिरा दिया।

विज्ञापन
Bihar: Robbed in broad daylight in Muzaffarpur, scribe was returning after collecting cash
मुंशी ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने पैक्स अध्यक्ष सह किराना व्यवसाई के मुंशी से 3.5 लूट लिए। बदमाशों ने पहले मुंशी को ओवरटेक कर रोका। इसके बाद बाइक से धक्का मारकर जमीन पर गिरा दिया। मुंशी ने विरोध किया तो पिस्टल सटाकर कैश की मांग करने लगा। मुंशी जब तक समझ पाता तब तक बदमाश 3.5 लाख रुपए लूट कर फरार हो गए।

विज्ञापन


घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गई आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। पुलिस का कहना है कि बाइक सवार तीन अपराधियों ने लूट की। घटना को अंजाम दिया है पीड़ित मुंशी से पूछताछ की जा रही है। आसपास के लोगों से भी मामले की जानकारी ली जा रही है। इलाके के सभी सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। अपराधियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। पीड़ित की पहचान कांटी थाना इलाके के व्यवसाई पप्पू कुमार गुप्ता के मुंशी बीरेंद्र किशोर राय के रूप में हुई है।
विज्ञापन


कैश कलेक्शन कर वापस लौट रहा था
पीड़ित बीरेंद्र किशोर राय ने बताया कि वह मड़वन इलाके से कैश कलेक्शन कर वापस लौट रहा था। इसी दौरान पूर्व से घात लगाए अपराधियों ने ओवरटेक कर रोका और हथियार के बल पर लूटपाट की अपराधियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस से अपील है कि वह इस मामले को गंभीरता से लें और अपराधियों की गिरफ्तारी करे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed