{"_id":"687726b18d23da5c72030347","slug":"bihar-road-accident-in-shivhar-one-person-died-two-people-in-critical-condition-bike-collided-with-bridge-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: ससुराल से लौटते वक्त पुल की रेलिंग से टकराई बाइक, एक की मौत; दो लोगों की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: ससुराल से लौटते वक्त पुल की रेलिंग से टकराई बाइक, एक की मौत; दो लोगों की हालत गंभीर
Wed, 16 Jul 2025 09:42 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवहर
Published by: आदित्य आनंद
Updated Wed, 16 Jul 2025 09:42 AM IST
सार
Road accident News: रहमान अपने ससुराल से लौट रहा था। अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और पुल की रेलिंग से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रहमान के अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिवहर में सड़क हादसे में एक शख्स की मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना मंगलवार देर रात सीतामढ़ी राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 227 पर सदर थाना क्षेत्र के रसीदपुर गांव में हुई। हादसे के बाद हाईवे पर हड़कंप मच गया। देखते ही देखते राहगीरों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने एक शख्स को मृत घोषित कर दिया। वहीं दोनों लोगों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
अपने साले के साथ बाइक से घर लौट रहा था
मृतक की पहचान मोतिहारी जिले के चंदवारा निवासी अब्दुल रहमान के रूप में हुई है। वहीं, घायल की पहचान अब्दुल रहमान के साले सेराज के रूप में की गई है। बताया जाता है कि अब्दुल रहमान अपने ससुराल चंदौली से अपने साले के साथ बाइक से घर लौट रहा था। सेराज बाइक चला रहा था। इस दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर रसीदपुर पुल की रेलिंग से टकरा गई। इसमें अब्दुल रहमान की मौत हो गई और सेराज गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं इस हादसे के कारण एक और बाइक भी अनियंत्रित होकर पुल से टकराई गई। इस सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका भी इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
Bihar Weather: बिहार के इन 26 जिलों में बारिश अैर वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट, मौसम विभाग ने कहा- सावधान रहें
विज्ञापन
घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। थाना अध्यक्ष रणधीर कुमार सिंह ने बताया कि घायलों का इलाज जारी है। हादसे की जांच की जा रही है। घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।