{"_id":"59d0f08d4f1c1ba1538b50f6","slug":"bihar-rjd-youth-leader-minhaz-khan-murder-case-main-accused-raja-shot-dead-by-crowd","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: शहाबुद्दीन के करीबी राजा को भीड़ ने पीटकर मार डाला, देखती रह गयी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: शहाबुद्दीन के करीबी राजा को भीड़ ने पीटकर मार डाला, देखती रह गयी पुलिस
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Sun, 01 Oct 2017 07:11 PM IST
विज्ञापन
राजद के युवा नेता मिन्हाज खान हत्याकांड का मुख्य आरोपी राजा खान को ग्रामीणों ने पुलिस की मौजूदगी में पीट-पीट कर मार डाला। पुलिस देखती रही और कई संगीन मामलों का चर्चित अपराधी लोगों के हाथों ढेर हो गया।
राजा खान पर मिन्हाज की हत्या का आरोप था। मिन्हाज पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन का करीबी था। ग्रामीण राजा खान से इस कदर गुस्सा थे कि उसे मौके पर ही पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया। इस दौरान घटना स्थल पर पुलिस मूकदर्शक बनी रही।
गौरतलब है कि शनिवार की देर शाम से पुलिस और ग्रामीण कुख्यात राजा खान को बसाव तख्त के चवर में तलाश कर रहे थे। इस बीच, राजा खान ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया और उन्होंने पुलिस की मौजूदगी में उसे पीट-पीट कर मार डाला।
विज्ञापन
नंदपुर के ग्रामीणों का कहना है कि राजा खान की पिटाई के विरोध में अगर पुलिस कुछ करती तो कई पुलिसकर्मियों की जान भी जा सकती थी। ग्रामीणों ने पुलिस को भी घेर रखा था। एसपी सौरभ कुमार शाह समेत कई पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे चुके हैं।