फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: rjd mla's sister murderd

छेड़छाड़ का विरोध करने पर राजद विधायक की बहन को पीटा, मौत

Wed, 13 Apr 2016 12:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटना
ब्यूरो/अमर उजाला, पटना Updated Wed, 13 Apr 2016 12:13 PM IST
विज्ञापन
Bihar: rjd mla's sister murderd
- फोटो : ANI

बिहार में कानून व्यवस्‍था पर एक बार फिर सवाल खड़ा हो गया है। सवाल इसलिए भी है कि आम जनता के साथ साथ वहां विधायकों के परिवार तक सुरक्षित नहीं हैं। 

विज्ञापन


छेड़खानी का विरोध करने पर राजद विधायक सरोज यादव की बहन पर जानलेवा हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल यादव की बहन की मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। 
विज्ञापन


नाराज विधायक ने मंगलवार को अपने समर्थकों के साथ आरा-पटना मुख्य मार्ग को कुछ देर के लिए जाम कर दिया। विधायक ने अपनी ही सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जब मेरी बहन ही सुरक्षित नहीं है, तो और लोगों के साथ क्या होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने दोषियों की समय रहते गिरफ्तारी नहीं होने पर अनशन करने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि फिर भी न्याय नहीं मिला, तो वह आत्मदाह करेंगे।

ऑटो में सवार लोगों ने की थी छेड़खानी, विरोध करने पर पीटा

Bihar: rjd mla's sister murderd

विधायक ने इस मामले में चांदी थानाध्यक्ष पर भी लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। जानकारी के मुताबिक बड़हरा थाने के केशोपुर गांव से राजद विधायक की बड़ी बहन शैल देवी नौ अप्रैल को दवा लेने चांदी गई हुई थी। 

लौटते समय ऑटो ड्राइवर और उसमें सवार चार-पांच लोगों ने उनके साथ छेड़खानी की थी। विधायक की बहन शैल देवी ने जब बचाव में कहा कि वह विधायक की बहन हैं, तो आरोपियों ने उन पर रॉड से हमला कर दिया। 

सिर पर हमला करने के बाद अपराधियों ने शैल देवी को सड़क किनारे फेंक दिया था। इस मामले में चांदी थाना के नरबीरपुर निवासी ऑटो चालक संतोष सिंह के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। ताजा जानकारी के अनुसार मामले में नामजद आरोपियों में से दो लोगों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed