फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: RJD leader killed; Criminals shot, discussion of political reasons; Bihar Police, crime news in hindi

Bihar: अब सत्तारूढ़ राजद के नेता को मार डाला; सोये अवस्था में गोली मारी, राजनीतिक कारणों की चर्चा

Thu, 28 Sep 2023 08:33 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 28 Sep 2023 08:33 AM IST
सार

परिजनों का कहना है कि  अनिरुद्ध चौधरी राजद के सक्रिय नेता थे एवं अपने घर से थोड़ी दूर अवस्थित डेरा पर खाना खाने के बाद सोने के लिए चले गए थे। अपराधियों ने सोये अवस्था में ही उनकी गोली मारकर हत्या कर दी।
 

विज्ञापन
Bihar: RJD leader killed; Criminals shot, discussion of political reasons; Bihar Police, crime news in hindi
घटना के बाद लगी लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेगूसराय में स्तारूढ़ दल राष्ट्रीय जनता दल के नेता की हत्या कर दी गई। राजद नेता बुधवार रात को खाना खाने के बाद सोने चले गए थे। इसी दौरान अपराधियों ने उन्हें गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। राजद नेता की मौत के सूचना पर इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


सो रहे थे तभी अपराधियों ने मारी गोली
घटना बलिया थाना क्षेत्र के मसुदनपुर दियारा की है। मृतक नेता की पहचान मसुदनपुर निवासी अनिरुद्ध चौधरी के रूप में की गई है। परिजनों का कहना है कि  अनिरुद्ध चौधरी राजद के सक्रिय नेता थे एवं अपने घर से थोड़ी दूर अवस्थित डेरा पर खाना खाने के बाद सोने के लिए चले गए थे। बीती रात किसी वक्त अपराधियों ने उन्हें अपना निशाना बनाया और सोये अवस्था में ही उनकी गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


राजनीतिक कारण से हत्या की आशंका
स्थानीय लोगों के अनुसार, अनिरुद्ध चौधरी अच्छे स्वभाव के व्यक्ति थे और उनकी किसी से कोई जाति दुश्मनी नहीं थी। लोगों काे आशंका है कि किसी राजनीतिक कारण से ही अनिरुद्ध चौधरी की गोली मारकर हत्या की गई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। अब पुलिस अनुसंधान के बाद ही पता चल पाएगा कि आखिर अनिरुद्ध चौधरी की हत्या किसने और क्यों की गई। पुलिस का कहना है कि हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। अपराधियों की तलाश में छापेमारी चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed