फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar RJD accuses BJP of blaming Nitish government over article published in RSS mouthpiece

Bihar: आरएसएस के मुखपत्र में छपे लेख से बवाल, राजद ने भाजपा पर लगाया नीतीश सरकार पर दोष मढ़ने का आरोप

Mon, 20 Jun 2022 04:04 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 20 Jun 2022 04:04 PM IST
सार

राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने संवाददाताओं से कहा कि बिहार में राजग निसंदेह विफल रहा है लेकिन लेख बताता है कि भाजपा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर सारा दोष मढ़कर जवाब देने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन
Bihar RJD accuses BJP of blaming Nitish government over article published in RSS mouthpiece
ऑर्गेनाइजर में प्रकाशित लेख पर राजद ने कहा- जवाबदेही से बच रही भाजपा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के मूल संगठन आरएसएस के मुखपत्र ऑर्गनाइजर में प्रकाशित एक लेख ने बिहार की राजनीति में भूचाल ला दिया है। लेख में आरोप लगाया गया है कि नीतीश सरकार लोगों की उम्मीदों को पूरा करने में विफल रही है। वहीं बिहार में विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने भाजपा पर सरकार की विफलताओं का पूरा दोष नीतीश कुमार पर मढ़ने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन

ऑर्गनाइजर में नीतीश सरकार को बताया था 'नाकाम'
राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने ऑर्गनाइजर में प्रकाशित लेख का हवाला देते हुए यह आरोप लगाया है। लेख में पिछले सत्रह सालों का जिक्र करते हुए नीतीश कुमार के सुशासन पर सवाल उठाए गए हैं। 10 जून को प्रकाशित मुखपत्र में कहा गया था कि स्वास्थ्य, शिक्षा, कानून, रोजगार सृजन समेत तमाम मोर्चों पर नीतीश कुमार की सरकार नाकाम रही है। 
विज्ञापन


'भाजपा को नहीं दी जा सकती जवाबदेही से बचने की अनुमति'
तिवारी ने संवाददाताओं से कहा कि बिहार में राजग निसंदेह विफल रहा है लेकिन लेख बताता है कि भाजपा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर सारा दोष मढ़कर जवाब देने की कोशिश कर रही है। भाजपा को इस तरह जवाबदेही से बचने की अनुमति नहीं दी जा सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


'राज्य की योजनाओं को राष्ट्रीय स्तर पर दोहराया'
वहीं जद (यू) के प्रवक्ता अरविंद निषाद ने खराब शासन के आरोपों को खारिज किया और कहा कि केंद्र सरकार द्वारा राज्य कई योजनाओं जैसे कि हर घर में नल से जल उपलब्ध कराना और ग्रामीण विद्युतीकरण को राष्ट्रीय स्तर पर दोहराया गया। 

भाजपा ने दी लेख से सीख लेने की सलाह
भाजपा प्रवक्ता निखिल आनंद ने कहा कि लेख ने आलोचना से सीखने और आगे बढ़ने का अवसर प्रदान किया। बिहार को अभी लंबा सफर तय करना है। 

राजद ने कहा- भाजपा को संस्थानों पर भरोसा नहीं
राजद के एक अन्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने एक बयान में आरोप लगाया किय बिहार के दस भाजपा सांसदों को वाई श्रेणी की सुरक्षा प्रदान करना दर्शाता है कि पार्टी को बिहार और उसके संस्थानों पर कोई भरोसा नहीं है। पार्टी अगले चुनावों में भी दिल्ली से मतदाताओं को लाने के लिए बेहतर करेगी। 

राज्य के राजनीतिक पर्यवेक्षकों को लगता है कि आरएसएस के मुखपत्र का लेख इससे अधिक ज्यादा महत्वपूर्ण समय पर नहीं आ सकता था। जबसे राज्य में अग्निपथ योजना के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन हुए हैं, तब से भाजपा और जद (यू) एक-दूसरे पर हमला करते नजर आ रहे हैं।  


प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने लगाया मिलीभगत का आरोप
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल ने अपने घर पर हमले में प्रशासन की मिलीभगत का आरोप गया है और कहा है कि सरकार का नेतृत्व करने वाले मुख्यमंत्री के पास पैसा रुक गया और महत्वपूर्ण गृह विभाग भी था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed