फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Retired Biscomain officer and his wife murdered in Patna, dead bodies were lying soaked in blood

Bihar News : पटना की पॉश कॉलोनी में डबल मर्डर; बिस्कोमान के रिटायर्ड अधिकारी और उनकी पत्नी को मार डाला

Wed, 16 Oct 2024 10:09 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 16 Oct 2024 10:09 AM IST
सार

Bihar Police : पटना की पॉश कॉलोनी में पति-पत्नी की लहूलुहान लाश मिली। डबल मर्डर से सनसनी के बीच पुलिस का दावा है कि दोनों में तेज आवाज में विवाद हो रहा था। लूट के साक्ष्य नहीं मिले हैं। लेकिन, कई बातें समझ से परे हैं।

विज्ञापन
Bihar: Retired Biscomain officer and his wife murdered in Patna, dead bodies were lying soaked in blood
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। पाटलिपुत्रा थाना से महज 130 मीटर दूर अपराधियों ने बुजुर्ग दंपती की हत्या कर दी है। प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा है कि दोनों की बेरहमी से हत्या की गई है। सिर पर गंभीर जख्म के निशान हैं। घटना पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के नेहरू नगर रोड नंबर दो स्थित मकान नंबर 62 के पहले फ्लोर पर मंगलवार को हुई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। मरने वालों की पहचान सीवान के नौतन थाना क्षेत्र पचलखी गांव निवासी एनके श्रीवास्तव (74) और उनकी पत्नी सुजाता देवी (68) के रूप में हुई है। एनके श्रीवास्तव बिस्कोमान के सेवानिवृत अधिकारी थे। 

विज्ञापन


बुजुर्ग महिला का शव किचन में मिला था
इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। फौरन फोरेंसिक की टीम को बुलाया गया। पटना सेंट्रल एसपी स्वीटी सहरावत ने कहा कि घटना मंगलवार दोपहर की प्रतीत हो रही है। दोपहर करीब एक बजे के बीच दंपती के बीच विवाद हो रहा था। लोगों ने शोर-शराबा सुना था। बुजुर्ग महिला का शव किचन में मिला था। वहीं उनके पति का शव बेडरूम में था। लूटपाट के साक्ष्य अब तक नहीं मिले हैं। दंपती के के तीन बेटे हैं। एक नीदरलैंड, दूसरे दुबई और तीसरे दिल्ली में रहते हैं। पटना में केवल दंपती ही रहते थे। नीचे वाले तल पर किरायदार रहते हैं।
विज्ञापन


कमरे से लेकर किचन तक खून पसरा हुआ था
पुलिस का कहना है कि प्रतीत होता है कि घटना दोपहर में ही हुई है। क्योंकि कमरे से लेकर किचन तक खून पसरा हुआ था। खून सूख चुका था। मामले की जांच चल रही है। किराएदार और आसपास के लोगों से पूछताछ चल रही है। सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed