फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Rape of a girl in Saharsa, Panchayat imposed fine on the accused youth, victim's family filed a case

Bihar: रेप की कीमत एक लाख 11 हजार रुपये! रकम नहीं मिलने पर पुलिस के पास पहुंची पीड़िता की मां; पढ़िए पूरी खबर

Wed, 12 Feb 2025 10:58 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 12 Feb 2025 10:58 AM IST
सार

Saharsa News: पीड़ित लड़की की मां का कहना है कि उसकी बेटी का रेप किया गया है। पुलिस आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करे। वहीं सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पंचों से पूछताछ चल रही है।

विज्ञापन
Bihar: Rape of a girl in Saharsa, Panchayat imposed fine on the accused youth, victim's family filed a case
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहरसा जिले के महिषी थाना क्षेत्र से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक लड़की का दुष्कर्म किया गया। जब वह अपनी मां के साथ न्याय मांगने पंचायत पहुंची तो यहां पंचों ने अजीबोगरीब फरमान सुन दिया। पंचों ने पहले दोनों पक्षों दलीलें सुनी। इसके बाद दुष्कर्म की घटना सही पाई गई। आरोपी युवक का दोष भी सिद्ध हो गया। लेकिन, पंचों ने जो फैसला सुनाया वह हैरान करने वाला था। पंचों ने आरोपी पक्ष को एक लाख 11 हजार रुपये देकर मामले को रफा-दफा करने का फरमान जारी कर दिया। यानी रेप की कीमत एक लाख 11 हजार रुपये तय हुई। पीड़ित लड़की की मां और उसके परिवारवालों ने भी पंचों की बात मान ली। लेकिन, कुछ दिन बाद आरोपी द्वारा जुर्माना की राशि नहीं दी गई तो पीड़ित लड़की की मां न्याय की गुहार लगाने थाना पहुंच गई। 

विज्ञापन


पुलिस सभी बिंदुओं पर छानबीन कर रही
पीड़ित लड़की की मां का कहना है कि उसकी बेटी का रेप किया गया है। पुलिस आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करे। वहीं इस मामले में सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि मामला सामने आया है। आज आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। उन्होंने कहा कि घटना बहुत पुराना है। पंचायत की बात सामने आई है। पुलिस सभी बिंदुओं पर छानबीन कर रही है। पंचायत में कौन सब शामिल थे कि भी जांच कर उसे भी अनुसंधान में लाया जाएगा। 
विज्ञापन


जुर्माना नहीं देने पर निकली बात पहुंची थाना 
पीड़िता के मां के द्वारा दिए गए आवेदन के अनुसार घटना बीते जनवरी माह के प्रथम सप्ताह की है। पीड़िता देर शाम शौच करने गई थी। वहां पूर्व से घात लगाए आरोपी ने उसे जबरदस्ती मुंह बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसे अपने घर लेकर चला गया। खोजबीन के दौरान जब पीड़िता की मां उसके घर गई तो आरोपी ओर उसके घर वाले ने गाली गलौज और जाति सूचक शब्द का उपयोग कर भागा दिया। उसके बाद वह अपने भतीजा के साथ उसके घर गई तो कमरे से उसकी बेटी ने आवाज दिया तो उसे अपने घर लाया। जिसके बाद पीड़िता ने सारी बात अपनी मां को बताया तो पंचायत बैठाई गई। पंचायत में निर्णय हुआ कि शादी के लिए आरोपी एक लाख 11 हजार रुपए देगा। पंचायत के निर्णय के अनुसार जब वह पैसा मांगने गई तो सभी ने उसके साथ पुनः गाली गलौज ओर जाती सूचक शब्द का प्रयोग कर भगा दिया। पीड़ित लड़की की मां ने पुलिस से न्याय की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed