{"_id":"f38bfddd2ed1b21f91df67e7856983bc","slug":"bihar-rape-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ी बहन के सामने छोटी बहन से रेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ी बहन के सामने छोटी बहन से रेप
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 21 Jul 2014 03:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के हाजीपुर से एक रेप का मामला सामने आया है जहां लड़की के साथ उसकी बड़ी बहन के सामने रेप हुआ। पुलिस ने चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
हाजीपुर के सोनपुर में है डीएस हॉस्पिटल। इस अस्पताल में काम करने वाली एक नर्स की दो बेटियां अपनी मां से मिलने के लिए आई थीं।
नर्स को किसी काम से दूसरे अस्पताल जाना पड़ा। रात में दोनों बहनों ने अस्पताल में ही रुकने का फैसला किया। यही फैसला उनको भारी पड़ गया जब रात के वक्त अस्पताल में बदमाश घुस आए।
विज्ञापन
चारों बदमाशों ने बड़ी बहन को कुर्सी से बांध दिया, उसके जेवर छीन लिए और फिर उसके सामने ही छोटी बहन के साथ बलात्कार किया।
स्थानीय अखबारों में छपी खबर के मुताबिक पीड़ित लड़की कक्षा नौ की छात्रा है। बदमाशों ने छात्रा के ऊपर चाकू से वार भी किए।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों को पकड़ने की कोशिश भी लेकिन सवाल ये है कि आखिर ये दरिंदगी कब थमेगी?