फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Rape accused fabricated a false story of his own death father also supported

Bihar: दुष्कर्म आरोपी ने खुद के मौत की झूठी कहानी गढ़ी, पिता ने भी साथ दिया, पीड़िता की मां ने किया भंडाफोड़

Tue, 18 Oct 2022 06:21 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 18 Oct 2022 06:21 PM IST
सार

पीड़िता ने आरोपी नीरज मोदी के खिलाफ 14 अक्तूबर 2018 को दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। यह मामला कोर्ट तक पहुंचा। लेकिन इस बीच आरोपी के पिता राजाराम मोदी ने बेटे को बचाने के लिए झूठी कहानी बनाई।

विज्ञापन
Bihar Rape accused fabricated a false story of his own death father also supported
death demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बिहार के भागलपुर में एक दुष्कर्म आरोपी ने खुद की मौत की ऐसी कहानी गढ़ी की, जिसने हर किसी को चौंका दिया है। यही नहीं, इस करतूत में उसके पिता ने भी उसका साथ दिया। इसके बाद जैसे ही पीड़िता की मां ने इस कहानी का पर्दाफाश किया तो आरोपी ने नाटकीय अंदात में अदालत पहुंचकर सरेंडर कर दिया। 

विज्ञापन


रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये मामला इशीटपुर बाराहाट थाना क्षेत्र के मधुरा सिमानपुर गांव का है। यहां एक छात्रा ने शिक्षक नीरज मोदी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। इसके बाद आरोपी शिक्षक ने सजा से बचने के लिए खुद के मौत की झूठी कहानी रची। उसने अपने पिता से अंतिम संस्कार का नाटक कराया। 
विज्ञापन


आरोपी ने पुलिस को भरमाने के लिए चिता पर लेटकर पिता से फोटोग्राफी कराई। इसके बाद आरोपी के पिता ने पॉक्सो कोर्ट में उन तस्वीरों को पेश किया। इसके बाद दोनों पिता-पुत्र लापता हो गए। पुलिस ने भी उसकी मौत को सच मानकर माले के ठंडे बस्ते में डाल दिया था। कोर्ट में भी केस बंद हो गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता ने आरोपी नीरज मोदी के खिलाफ 14 अक्तूबर 2018 को दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। यह मामला कोर्ट तक पहुंचा। लेकिन इस बीच आरोपी के पिता राजाराम मोदी ने बेटे को बचाने के लिए झूठी कहानी बनाई। उसने बेटे को कफल ओढ़ाया, चिता पर आंखे बंदकर लिटाया और तस्वीरें लीं।  

यही नहीं उसने कहलगांव श्मशान गाट से लकड़ी खरीद वाली रसीद भी बनवा ली। ताकि किसी तरह का शक न रहे। फिर बेटे का मृत्यु प्रमाण पत्र भी बनवाया और कोर्ट में शपथ पत्र के साथ दाखिल कर दिया। इसके बाद कोर्ट में केस बंद हो गया। 

लेकिन इस साजिश की भनक पीड़िता की मां को लग गई। पीड़िता की मां ने पीरपैंती के प्रखंड विकास पदाधिकारी को एक अर्जी में फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र जारी होने की जानकारी दी और मामले की जांच की मांग की। फिर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने मामले की जांच कराई, सारी पोल-पट्टी खुल गई। अधिकारी के निर्देश पर 21 मई 2022 को आरोपी नीरज मोदी के पिता राजाराम मोदी पर धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया गया और उसे जेल भेज दिया गया। वहीं आरोपी के मृत्यु प्रमाण पत्र को रद्द कर दिया गया। 


वहीं विशेष पॉक्सो न्यायाधीश लवकुश कुमार ने मामले की जानकारी मिलते ही 23 जुलाई 2022 को ईशीपुर बाराहाट थानाध्यक्ष को तलब किया और उनसे दुष्कर्म आरोपी के जीवित होने या मृत्यु हो जाने से जुड़ी रिपोर्ट मांगी थी। थानाध्यक्ष ने रिपोर्ट देने के बजाय चुप्पी साध ली थी। इसके बाद न्यायाधीश लवकुश कुमार ने थानाध्यक्ष को अवमानना नोटिस जारी किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed