Bihar Rail: नवरात्रि मेले को देखते हुए मैहर स्टेशन पर पांच जोड़ी ट्रेनों का अस्थाई ठहराव, चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
नवरात्रि मेले के अवसर पर मैहर स्टेशन पर पांच जोड़ी ट्रेनों का अस्थाई ठहराव किया जाएगा। यह व्यवस्था अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए की गई है। साथ ही स्पेशल ट्रेनें भी चलेंगी।
विस्तार
नवरात्रि मेला के अवसर पर रेलवे प्रशासन द्वारा श्रद्धालु यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए निम्नलिखित गाड़ियों का पांच मिनट का अस्थाई ठहराव मैहर स्टेशन पर प्रदान किया गया है। इससे यात्रियों को यात्रा करने में सुविधा होगी। यह जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने दी।
बता दें कि डाउन दिशा की ट्रेनों में वलसाड से 14 से 21 अक्तूबर तक चलने वाली 19051 वलसाड-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 15.25 बजे पहुंचकर 15.30 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। छत्रपति शाहू महाराज टर्मिनल, कोल्हापुर से 20 से 27 अक्तूबर तक चलने वाली 11045 छत्रपति शाहू महाराज टर्मिनल, कोल्हापुर-धनबाद एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 17.30 बजे पहुंचकर 17.35 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 16 से 23 अक्तूबर तक चलने वाली 15268 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 10.50 बजे पहुंचकर 10.55 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
पूर्णा जंक्शन से 19 से 26 अक्तूबर तक चलने वाली 17610 पूर्णा जंक्शन पटना एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 10.50 बजे पहुंचकर 10.55 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। बांद्रा टर्मिनस से 16 से 23 अक्तूबर तक चलने वाली 22971 बांद्रा टर्मिनस-पटना एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 15.25 बजे पहुंचकर 15.30 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
अप दिशा की ट्रेनें
- मुजफ्फरपुर से 16 से 23 अक्तूबर तक चलने वाली 19052 मुजफ्फरपुर-वलसाड एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 12.00 बजे पहुंचकर 12.05 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
- धनबाद से 16 से 23 अक्तूबर तक चलने वाली 11046 धनबाद-छत्रपति शाहू महाराज टर्मिनल, कोल्हापुर एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 22.35 बजे पहुंचकर 22.40 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
- रक्सौल से 14 से 21 अक्तूबर तक चलने वाली 15267 रक्सौल-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 11.40 बजे पहुंचकर 11.45 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
- पटना से 21 से 28 अक्तूबर तक चलने वाली 17609 पटना-पूर्णा जंक्शन एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 17.25 बजे पहुंचकर 17.30 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
- पटना से 18 से 25 अक्तूबर तक चलने वाली 22972 पटना-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 08.25 बजे पहुंचकर 08.30 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
छठ पूजा में चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
छठ पूजा के उपरांत यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर उनको सुगम आवागमन की सुविधा मुहैया कराने के लिए पूर्व मध्य रेल द्वारा सहरसा से अम्बाला कैंट तथा रक्सौल से आनंद विहार के लिए पूजा स्पेशल ट्रेन के परिचालन करने का निर्णय लिया गया है, जिनका विवरण निम्नानुसार है।
- गाड़ी संख्या 05577 सहरसा-अंबाला कैंट स्पेशल दिनांक 24 नवंबर से 08 दिसंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को सहरसा से 19.10 बजे प्रस्थान करेगी तथा विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन शनिवार को 23.15 बजे अंबाला कैंट पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 05578 अंबाला कैंट-सहरसा स्पेशल 26 नवंबर से 10 दिसंबर तक प्रत्येक रविवार को अंबाला कैंट से 03.40 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सोमवार को 09.45 बजे सहरसा पहुंचेगी। अप एवं डाउन दिशा में यह ट्रेन सिमरी बख्तियारपुर, मानसी, खगड़िया, हसनपुर रोड, समस्तीपुर, दरभंगा, कमतौल, जनकपुर रोड, सीतामढ़ी, बैरगनिया, रक्सौल, नरकटियागंज, बगहा, गोरखपुर, सीतापुर, मुरादाबाद तथा सहारनपुर स्टेशनों पर रुकेगी। इस स्पेशल में स्लीपर क्लास के 10 कोच एवं साधारण श्रेणी के 10 कोच होंगे।
- गाड़ी संख्या 05531 रक्सौल-आनंद विहार स्पेशल 26 नवंबर से 10 दिसंबर तक प्रत्येक रविवार को रक्सौल से 22.25 बजे प्रस्थान करेगी तथा विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन सोमवार को 18.00 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 05532 आनंद विहार-रक्सौल स्पेशल 27 नवंबर से 11 दिसंबर तक प्रत्येक सोमवार को आनंद विहार से 20.00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन मंगलवार को 14.30 बजे रक्सौल पहुंचेगी। अप एवं डाउन दिशा में यह ट्रेन सगौली, बेतिया, नरकटियागंज, बगहा, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, सीतापुर, मुरादाबाद तथा गाजियाबाद स्टेशनों पर रुकेगी। इस स्पेशल में साधारण श्रेणी के 20 कोच होंगे।