फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Raids on liquor smuggling were taking place in the police station

Bihar: शराबबंदी वाले प्रदेश में हैरान करने वाला मामला, थाने में हो रही शराब तस्करी पर पटना टीम ने मारा छापा

Sun, 17 Sep 2023 12:14 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत Updated Sun, 17 Sep 2023 12:14 PM IST
सार

बिहार में पुलिस विभाग में शराब की हेराफेरी का मामला सामने आया है। सराय थाने में शराब से भरी पिकअप वैन को पटना से पहुंची स्पेशन टीम ने जब्त किया है। जहां से टीम ने जब्त की गई शराब को पिकअप वैन पर ले जाने वाले पांच लोगों को मौके से गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Bihar Raids on liquor smuggling were taking place in the police station
थाने से शराब भरती हुई पिकअप वैन जब्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली के सराये थाने में हो रही शराब की तस्करी पर पटना से पहुंची टीम ने छापेमारी की। थाने से चोरी कर ले जा रही शराब की खेप टीम ने जब्त की। जिसको लेकर वैशाली पुलिस अधीक्षक मामले की जांच करने थाने पहुंचे। यह पूरा मामला वैशाली जिले के सराय थाना का है, जहां कल देर रात पटना की मध्य निषेध टीम ने छापेमारी की।

विज्ञापन


पटना से पहुंची टीम ने सराय थाने में शराब से लदी एक पिकअप वैन को जब्त किया। साथ ही थाने के माल खाने से निकलकर पिकअप वैन में शराब भरकर ले जा रहे पांच लोगों को भी मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया है। थाने और पुलिस वालों की मिलीभगत से जब्त शराब की तस्करी की जा रही थी। हैरत अंगेज मामला सामने आने के बाद पुलिस विभाग में सनसनी फैल गई। उसके बाद वैशाली एसपी सुबह-सुबह पूरे मामले की पड़ताल करने सराय थाने पहुंचे।
विज्ञापन


शराब तस्करी का यह गंभीर आरोप सीधे-सीधे पुलिस वालों पर आया है। थाने से ही शराब की तस्करी का खुलासा हुआ है। यही वजह है कि पुलिस इस पूरे मामले पर कुछ भी कहने से बचती दिख रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed