फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar polls, seat-sharing decision turned over

बिहार चुनाव : सीट बंटवारे पर फैसला टला

Mon, 31 Aug 2015 11:55 PM IST
Updated Mon, 31 Aug 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
Bihar polls, seat-sharing decision turned over

बिहार विधानसभा चुनाव के संदर्भ में एनडीए की सोमवार को हुई बैठक में सीटों के बंटवारे पर तस्वीर साफ नहीं हो पाई। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के आवास पर हुई बैठक में सीटों के बंटवारे पर शुरुआती चर्चा के बाद चुनाव प्रचार की भावी रणनीति पर गहन चर्चा हुई।

विज्ञापन


इस दौरान पटेल आरक्षण की मांग पर आंदोलन छेड़कर चर्चा में आए हार्दिक पटेल को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समर्थन देने के मामले में महागठबंधन को घेरने की रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन


एनडीए नेताओं का मानना है कि बिहारी विरोधी छवि वाले राज ठाकरे को अपना आदर्श बताने वाले हार्दिक को समर्थन के सवाल पर महागठबंधन को बिहार अस्मिता के नाम पर घेरा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा बैठक में भूमि अधिग्रहण बिल और स्वाभिमान रैली के दौरान राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद याव की चुनावी जंग को मंडल बनाम कमंडल का रूप देने की काट पर चर्चा हुई।

शाह के आवास पर हुई बैठक

Bihar polls, seat-sharing decision turned over

बैठक में खासतौर पर सीटों के बंटवारे और विभिन्न मुद्दों पर सहयोगी दलों के अलग-अलग रुख अपनाने से बचने पर भी सहमति हुई। शुरुआत में ही सहयोगी दलों ने सीट बंटवारे का सवाल उठाया, मगर शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंगलवार को होने वाली भागलपुर की रैली के बाद इस मुद्दे पर चर्चा का प्रस्ताव रखा।

उल्लेखनीय है कि भाजपा की जहां सूबे की कम से कम 165 सीटों पर लड़ने की मंशा है, वहीं सहयोगी दल अधिक से अधिक सीट चाहते हैं। दबाव बना कर अधिक सीट हासिल करने की रणनीति के तहत रालोसपा ने 67, लोजपा ने 75 और हम ने 50 सीटों की मांग की है।

बैठक में लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान, रालोसपा के मुखिया उपेंद्र कुशवाहा और हम के मुखिया जीतन राम मांझी ने शिरकत की। बैठक में शामिल एक नेता ने बताया कि सीट बंटवारे का फैसला भागलपुर की रैली तक टाल दिया गया है। बैठक में चुनावी रणनीति पर चर्चा हुई।

खासतौर पर भूमि अधिग्रहण कानून में 13 बिंदुओं को जोड़ने से किसानों को होने वाले लाभ को जोरशोर से प्रचारित करने और महागठबंधन में शामिल कांग्रेस को पिछड़ा विरोधी बता कर राजद की पूरे चुनाव को अगड़ा बनाम पिछड़ा बनाने की कोशिश को पलीता लगाने की भी रणनीति बनी। उक्त नेता के मुताबिक, सीटों के बंटवारे पर सितंबर महीने के पहले हफ्ते बैठक बुलाई जाएगी।

2015 विधानसभा चुनाव : गठबंधन और सीटों का बंटवारा

Bihar polls, seat-sharing decision turned over

भाजपा + लोजपा + रालोसपा + हम (अभी तय नहीं)

जदयू + राजद + कांग्रेस + सपा
जदयू    100
राजद    98
कांग्रेस    40
सपा    5
--------------------------------------------------
बिहार विधानसभा : वर्तमान में दलीय स्थिति
जद (यू)    107
भाजपा    85
राजद    23
कांग्रेस    5
अन्य    1
निर्दलीय    5
रिक्त    16
अध्यक्ष    1
कुल    243
(स्रोत : 25 अगस्त को जदयू के दो और राजद के एक विधायक द्वारा पार्टी छोड़ने के बाद की स्थिति)
--------------------------------------------------
बिहार विधानसभा : दलीय स्थिति
(विधानसभा चुनाव के परिणाम पर आधारित)
पार्टी    2005    2010
जदयू    88    115
भाजपा    55    91
राजद    54    22
कांग्रेस    9    4
लोजपा    10    3
अन्य    17    2
निर्दलीय    10    6
कुल    243    243
(स्रोत : चुनाव आयोग)
--------------------------------------------------

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed