फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Politics: Union Minister Pashupati Paras said – Ruckus on Ram Navami is a conspiracy of Bihar government

Bihar : केंद्रीय मंत्री पारस बोले- रामनवमी पर हंगामा बिहार सरकार की साजिश, केंद्रीय एजेंसी जांच करे

Fri, 07 Apr 2023 01:38 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 07 Apr 2023 01:38 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने महागठबंधन की सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आज बिहारवासियों को 90 के दशक वाली सरकार याद आ रही है। महागठबंधन सरकार के नेतृत्व में बिहार का माहौल पूरी तरह से खराब हो चुका है।

विज्ञापन
Bihar Politics: Union Minister Pashupati Paras said – Ruckus on Ram Navami is a conspiracy of Bihar government
केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस के साथ उनकी पार्टी के सदस्य।। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने महागठबंधन की सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आज बिहारवासियों को 90 के दशक वाली सरकार याद आ रही है। महागठबंधन सरकार के नेतृत्व में बिहार का माहौल पूरी तरह से खराब हो चुका है। रामनवमी के जुलूस के दौरान जो बिहार में हुआ वह गलत हुआ। पारस ने आरोप लगाया कि यह बिहार सरकार की सुनियोजित साजिश थी। बिहार सरकार जिस जांच की बात कर रही है, उससे हमलोग संतुष्ट नहीं है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस जांच को प्रभावित कर सकते हैं। इसलिए मैं गृह मंत्री अमित शाह से अपील करता हूं कि बिहार की कानून व्यवस्था पर बिहार के राज्यपाल से रिपोर्ट मंगवाएं। रिपोर्ट आने के बाद भारत सरकार निर्णय लें। पारस ने कहा कि इस घटना से बिहार को लेकर पूरे देश में अच्छा संदेश नहीं गया है। यह गृह मंत्री अमित शाह के प्रोग्राम को असफल करवाने के लिए साजिश थी।

विज्ञापन


गृह मंत्री के प्रोगाम को असफल करवाने की साजिश
पशुपति पारस ने अपने भतीजे की पार्टी यानी लोजपा (रामविलास) से आये चंदन सिंह को अपनी पार्टी में ज्वाइन करवाया। इसी अवसर पर मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि रामनवमी के जुलूस में जो घटना हुई। उसमें बिहार सरकार द्वारा एनडीए गठबंधन के मंत्रियों पर दंगा करवाने का आरोप लगाया गया। इतना ही नहीं गृह मंत्री अमित शाह के प्रोग्राम को असफल करवाने के लिए साजिश रची गई थी। 
विज्ञापन


नीतीश कुमार 17 वर्षों से एनडीए गठबंधन में थे
पशुपति पारस ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह का कार्यक्रम कैंसिल होना, यह बिहार के लिए शर्मनाक है। नीतीश कुमार 17 वर्षों से एनडीए गठबंधन में थे। कम सीट के होने के बावजूद NDA गठबंधन ने उन्हें मुख्यमंत्री बनाया। पहले भी नीतीश कुमार राजद के साथ गए थे लेकिन फिर वापस आ गए। वापस आते उन्होंने कहा था जब तक राजनीति करूंगा राजद के साथ नहीं जाऊंगा। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार का प्रशासन पंगु बन गया है। नीतीश कुमार को प्रशासन ने बेसहारा मुख्यमंत्री समझ रखा है। जनता सब देख रही है। वह जरूर जवाब देगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed