फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Politics Nitish Kumar Slams BJP PM Modi Assembly election To 2024 Lok Sabha Election Roadmap Updates

Bihar Politics: विधानसभा में नीतीश ने भाजपा को जमकर घेरा, पिछले विधानसभा से लेकर अगले लोकसभा चुनाव पर भी बोले

Wed, 24 Aug 2022 05:59 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 24 Aug 2022 05:59 PM IST
सार

प्रधानमंत्री उम्मीदवारी की अटकलों पर भी नीतीश कुमार ने कहा कि वह कुछ भी नहीं बनना चाहते हैं। जो लोग कहते हैं कि मैंने गठबंधन से इसलिए हाथ खींच लिए हैं क्योंकि मैं कुछ बनना चाहता हूं, मैं कुछ नहीं बनना चाहता।

विज्ञापन
Bihar Politics Nitish Kumar Slams BJP PM Modi Assembly election To 2024 Lok Sabha Election Roadmap Updates
नीतीश कुमार - फोटो : ANI

विस्तार

बिहार की नीतीश कुमार सरकार बहुमत परीक्षण में पास हो गई है। सरकार ने विधानसभा में विश्वासमत जीत लिया है। 243 सीटों वाली विधानसभा में सरकार के पक्ष में 160 वोट पड़े। सरकार को बहुमत के लिए 122 वोट की जरूरत थी। इस दौरान कुछ भाजपा विधायकों ने सदन से वॉकआउट भी किया। 

विज्ञापन


इससे पहले विधानसभा में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा को जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि 2020 में हमने कहा था कि ज्यादा सीट आप जीते हैं तो आपका मुख्यमंत्री बनना चाहिए। लेकिन मुझ पर दवाब दिया गया कि आप ही संभालिए। हमारी पार्टी के लोगों ने तय किया, तो हम जहां पहले थे, वहां चले गए। 
विज्ञापन


CM नीतीश ने कहा कि अब हमारा संकल्प है कि हम मिलकर बिहार का विकास करेंगे। हमें देश भर की पार्टियों के लोगों ने फोन कर कहा कि आपने सही निर्णय लिया है। हमने कहा कि सब मिल कर लड़ेंगे तो 2024 भी जीतेंगे। दिल्ली से कुछ काम नहीं हो रहा सिर्फ प्रचार हो रहा है, लोगों की आय घट रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान बिहार भाजपा के कुछ विधायकों ने राज्य विधानसभा से बहिर्गमन (वॉकआउट) किया। इस पर विधानसभा में बिहार के सीएम ने कहा कि आप (भाजपा विधायक) सब भाग रहे हैं? अगर आप मेरे खिलाफ बातें करेंगे तो ही आपको अपनी पार्टी में पद मिलेगा। आप सभी को अपने वरिष्ठ आकाओं से आदेश मिला होगा। 

उन्होंने कहा कि सिर्फ 2020 के विधानसभा चुनाव की बात मत करो, अतीत के चुनावों को याद करें जब जद (यू) ने भाजपा से अधिक सीटें जीती थीं। पटना विश्वविद्यालय को केंद्रीय दर्जा देने का मेरा अनुरोध स्वीकार नहीं किया गया। 2017 में जब मैंने पटना विश्वविद्यालय को केंद्रीय दर्जा देने की मांग की, तो किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया। अब आप (केंद्र सरकार) अपने काम का बखान करने के लिए ऐसा ही करेंगे। सोशल मीडिया और प्रेस पर उनका नियंत्रण है। सब सिर्फ केंद्र के काम की चर्चा कर रहे हैं।


उन्होंने कहा कि हमने (राजद और जदयू) बिहार के विकास के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया है। देश भर के नेताओं ने मुझे फोन किया और इस फैसले पर बधाई दी और मैंने उन सभी से 2024 के चुनाव में एक साथ लड़ने का आग्रह किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed